Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kitchen budget disrupted by inflation: Devendra Yadav

महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट : देवेंद्र यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरसों का तेल 220 रुपये, सूरजमुखी तेल 212 रुपये और सोयाबीन तेल 191 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। खाद्य तेलों की महंगाई ने गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पहले से ही दाल, आटा, चावल और सब्जियों की कीमतों से परेशान जनता पर अब तेल की महंगाई ने अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि यदि कोई परिवार महीने में पांच लीटर सरसों का तेल खरीदता है तो उसे करीब 1100 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसी मात्रा में सूरजमुखी तेल खरीदने पर 1060 रुपये और सोयाबीन तेल पर 955 रुपये खर्च होंगे। यह केवल खाद्य तेल का खर्च है, जबकि परिवारों को दूध, दाल, सब्जी, आटा, चावल और रसोई गैस पर भी बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed