फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS : दिल्ली में खिली धूप, सर्द हवाओं ने बरकरार रखा सर्दी का एहसास

Mon, 08 Jan 2018 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Jan 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
view pics of delhi's weather
delhi winter - फोटो : विवेक निगम

राजधानी समेत पूरे एनसीआर में रविवार को दिन में धूप खिली, लेकिन हवा की गति तेज होने से लोगों को सर्दी का अहसास भी होता रहा। हवा से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे।

view pics of delhi's weather
delhi winter - फोटो : विवेक निगम

हालांकि धूप सेवन के लिए लोगों का दिन छतों व पार्कों में बीता। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल यह फौरी राहत है। क्योंकि अगले 48 घंटे में ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।

view pics of delhi's weather
delhi winter - फोटो : vivek nigam

दिल्ली एनसीआर समेत, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश घने कोहरा छाया रहेगा। रविवार को भी दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में कही-कही न्यूनतम तापमान सामान्य से भी 3 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
view pics of delhi's weather
sunny weather in zoo - फोटो : G. pal

दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को सर्दी का भी अहसास होता रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
view pics of delhi's weather
delhi winter - फोटो : vivek nigam

शनिवार रात लोगों ने घरों में बंद होने के बाद गलन महसूस की। घने कोहरे के चलते रविवार को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में दृश्यता 25 मीटर से भी नीचे रही। दिल्ली में कई जगह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed