फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal Violence: VHP का सनसनीखेज आरोप, हिंसा के पीछे बताया मौलानाओं का हाथ, दोषियों पर की NSA लगाने की मांग

Mon, 25 Nov 2024 05:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Nov 2024 05:40 PM IST
सार

विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेन्द्र जैन ने हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई दोषियों से करने की मांग की है। 

विज्ञापन
VHP demands NSA against Sambhal violence perpetrators accuses Congress SP of fanning tempers
संभल जामा मस्जिद बवाल - फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के संबल जिले में हुई हिंसा की निंदा की और मामले में शामिल लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज करने की मांग की। साथ ही विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेन्द्र जैन ने हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई दोषियों से करने की मांग की है। 

VHP demands NSA against Sambhal violence perpetrators accuses Congress SP of fanning tempers
संभल में पथराव और आगजनी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस-सपा ने हिंसा का किया समर्थन
सुरेन्द्र जैन हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह से मुस्लिम कट्टरपंथियों ने संभल में पुलिस पर पथराव किया, गोलियां चलाईं और आगजनी की, वह बेहद निंदनीय है। इतना ही नहीं जिस तरह से मुस्लिम नेताओं, मौलानाओं और राहुल गांधी समेत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई नेताओं ने इस हिंसा का समर्थन किया है, वह भी चिंताजनक है।

VHP demands NSA against Sambhal violence perpetrators accuses Congress SP of fanning tempers
उपद्रवियों ने वाहनों को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला

मौलानाओं के इशारे पर हुई हिंसा
सुरेन्द्र जैन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये हिंसा मौलानाओं के इशारे पर की गई और कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भड़काऊ बयान देकर उसे और उकसाया। दंगाइयों और उनके समर्थकों पर एनएसए के तहत मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उनके द्वारा किए गए सभी नुकसान की भरपाई भी उनसे ही की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
VHP demands NSA against Sambhal violence perpetrators accuses Congress SP of fanning tempers
संभल में जामा मस्जिद के पीछे उपद्रवी पुलिस पर पथराव करते हुए - फोटो : अमर उजाला

घटना में पांच की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल
रविवार को भड़की हिंसा में पांच युवकों की मौत हो गई। सीओ अनुज चौधरी और एसपी के पीआरओ को गोली लगी है। एसपी समेत कुल 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मृतकों को देर रात सुपुर्दे-खाक करने की सूचना है। 

विज्ञापन
VHP demands NSA against Sambhal violence perpetrators accuses Congress SP of fanning tempers
संभल में भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

डीआईजी की अपील और गिरफ्तारियां
डीआईजी मुनिराज जी ने बताया कि हिंसा के आरोप में अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा, 400 से अधिक अज्ञात और नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed