{"_id":"6af23d71d1abb32ac8078dfe","slug":"cm-rekha-gupta-will-inaugurate-the-yamuna-river-cruise-service-in-sonia-vihar-today-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आज से दिल्लीवासी कर सकेंगे यमुना में क्रूज का रोमांचक सफर, सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सेवा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आज से दिल्लीवासी कर सकेंगे यमुना में क्रूज का रोमांचक सफर, सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सेवा का शुभारंभ
Tue, 10 Nov 2026 03:09 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:09 AM IST
सार
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यमुना में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। ‘नमो यमुना क्रूज’ मंगलवार से दिल्लीवासियों को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्रूज सेवा उनके विधानसभा क्षेत्र के सोनिया विहार से जगतपुर शनि मंदिर तक संचालित होगी।
विज्ञापन
यमुना नदी पर क्रूज सेवा
- फोटो : ANI
विस्तार
यमुना में पर्यटन को बढ़ावा देने और दिल्लीवासियों को मनोरंजन का नया विकल्प उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार मंगलवार से ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सुबह 10:30 बजे सोनिया विहार में मनोरंजक यमुना रिवर क्रूज सेवा का शुभारंभ करेंगी। इसके शुरू होने से दिल्लीवासी सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक यमुना में क्रूज की रोमांचक यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यमुना में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। ‘नमो यमुना क्रूज’ मंगलवार से दिल्लीवासियों को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्रूज सेवा उनके विधानसभा क्षेत्र के सोनिया विहार से जगतपुर शनि मंदिर तक संचालित होगी। इससे लोगों को यमुना के बीच एक अलग तरह का अनुभव मिलेगा और राजधानी में पर्यटन की नई गतिविधि विकसित होगी।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि क्रूज सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उन्होंने सोमवार को सोनिया विहार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यमुना में क्रूज सेवा की शुरुआत भी इसी दिशा में एक कदम है।
विज्ञापन