Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Celebrations in the sky, a battle among the voiceless on the ground

Delhi NCR News: आसमान में जश्न, जमीन पर बेजुबानों की जंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
दिवाली के बाद अस्पतालों में बढ़ी घायल पशु-पक्षियों की संख्या
विज्ञापन


सचिन कुमार

नई दिल्ली। दिवाली पर हुई आतिशबाजी में झुलसे कुत्ते-बिल्लियां और पटाखों की आवाज सुनकर घोंसलों से घबराकर गिरे परिंदे मंगलवार को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे। इनमें कई परिंदों ने अभी उड़ना भी नहीं सीखा है। हादसे में किसी के पंख टूट गए तो कोई डर के कारण खाना छोड़कर कोने में दुबका है।

चैरिटी बर्ड्स अस्पताल के डॉ. रामेश्वर यादव ने बताया कि दिवाली के बाद उनके अस्पताल में 25 घायल और बीमार पक्षी पहुंचे। उन्होंने बताया कि पटाखों के धमाकों से अटैक आने के कारण दो पशु-पक्षियों की मौत भी हुई।
विज्ञापन



द्वारका के पशु अस्पताल में 16 कुत्ते और 10 बिल्लियों का इलाज किया गया। इनमें कई झुलसे थे और कुछ को पटाखों से चोट भी लगी थी। दो कुत्तों की पूंछ में पटाखे बांध दिए गए थे। मोहन गार्डन से दो कुत्तों को अस्पताल लेकर पहुंचे विवेक ने बताया कि दोनों कुत्ते बुरी तरह जले थे और जोर-जोर से चिल्ला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षी भटक जाते हैं रास्ता
डॉक्टरों के अनुसार, धुएं और हवा में फैले हानिकारक कणों से पक्षियों को सांस लेने में दिक्कत होती है। रात में सक्रिय रहने वाले पक्षी तेज आवाज और चमक से रास्ता भटक जाते हैं। मुनिरका निवासी राजन ने बताया कि दिवाली आतिशबाजी के दौरान कबूतर उनकी छत पर आ गिरा, जो काफी डरा हुआ था। उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। पशु चिकित्सक डॉ. बिपुल के मुताबिक, पटाखों की आवाज से कुत्ते बहुत डर जाते हैं। कुछ चिड़चिड़े हो जाते हैं और काटने की कोशिश भी कर सकते हैं। क्लीनिक में रोजाना ऐसे तीन से चार मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed