Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Breaking free from the confines of homes and farms, cow-dung products have made their way into e-commerce.

Delhi NCR News: घर और खेतों की बंदिशें तोड़ ई-काॅमर्स तक पहुंचे गोबर के उत्पाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
उपले, हवन कप, धूपबत्ती और गमलों लोगों को भा रहे
विज्ञापन

सनी सिंह
नई दिल्ली। कभी पूजा, घरेलू उपयोग और बताैर खाद खेतों तक सीमित
गोबर ने कारोबार की दुनिया में अपनी जगह बना ली है। गोबर से तैयार उपले, हवन कप, धूपबत्ती, दीये, जैविक खाद और गमले ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। त्योहारों पर पूजा सामग्री की मांग के बीच गोबर से बने उत्पादों की पैकेजिंग और ऑनलाइन बिक्री ने गोबर से जुड़े कारोबार का स्वरूप बदल दिया है।

छोटे उद्यमी और गोशालाएं इसे उत्पाद के रूप में बेच रहे हैं। राजधानी में गोशालाओं की कमी व वहां जाने के झंझट को देखते हुए लोग ई-काॅमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफाॅर्म की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग ब्रांड और पैकिंग के कारण कीमतों में अंतर है।
विज्ञापन



इस कारोबार में संभावनाओं के साथ कुछ चुनौतियां भी हैं। कारोबारी संदीप पाठक ने बताया कि गोबर से उत्पाद तैयार करने के लिए उसे सही तरीके से सुखाना, उसकी गुणवत्ता बनाए रखना और नमी से बचाकर पैक करना जरूरी है। ऑनलाइन बिक्री में डिलीवरी का खर्च और प्लेटफॉर्म की शर्तें भी कारोबार की लागत बढ़ा रही हैं। इसके अलावा नियमित ऑर्डर और बड़े बाजार तक पहुंच बनाने के लिए मार्केटिंग की भी जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






गोबर के उत्पाद (पीस में) कीमत (रु)

उपले (12) 65
उपले (50) 150
धूपबत्ती (30) 199
दीये (21) 349
हवन कप (24) 239



कोट


पहले गोबर का इस्तेमाल मुख्य रूप से उपले और खाद बनाने में होता था। अब इससे धूपबत्ती, हवन सामग्री और दूसरे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। - संदीप पाठक, गोशाला संचालक, सीमापुरी


गोबर को बाजार के लायक उत्पाद में बदलने के लिए मशीन, श्रमिक और पैकेजिंग की जरूरत होती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ने पर ग्राहक बढ़ रहे हैं। -प्रत्यूष तिवारी, गोशाला संचालक, नारायणा

पहले गोबर के उपले या गोबर लेने के लिए दुकान या गोशाला जाना पड़ता था। अब मोबाइल पर ही पैकिंग में यह मिल जाता है। त्योहार पर पूजा के लिए ऑनलाइन खरीदारी आसान है। - नितेश जैन, ग्राहक


गोबर से बने दीये और गमले अच्छे विकल्प हैं। त्योहार के बाद भी गमलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब ऐसे उत्पाद ऑनलाइन दिखने लगे हैं। इन्हें खरीदना आसान हुआ है। - अनुज सारस्वत, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article