फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Government Job: योगी सरकार की घोषणा के बाद यूपी में नौकरियों की बौछार, जानिए किस विभाग में होगी 40 हजार पदों पर भर्ती

Tue, 14 Jun 2022 05:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Jun 2022 05:49 PM IST
विज्ञापन
UP Police 40 thousand recruitment Police recruitment yogi Cabinet Meeting
Police recruitment - फोटो : फाइल फोटो

यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे होनहारों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें तबादला नीति 2022 को मंजूरी दे दी गई है। साथ ही बैठक में पुलिस के 40 हजार पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। पुलिस विभाग के जिन पदों पर भर्ती होनी है उनमें पुलिस की रेडियो शाखा, कांस्टेबल, कांस्टेबल पीएसी और जेल वार्डर हैं। पुलिस विभाग में भर्ती के एलान के बाद तैयारी कर रहे युवाओं में काफी उत्साह है। युवाओं का कहना है कि लंबे समय से वह भर्ती का इंतजार कर रहे थे। अब आपको कैबिनेट बैठक के साथ ही पुलिस विभाग में होने वाली भर्ती के बारे में बताते हैं अहम बातें...

UP Police 40 thousand recruitment Police recruitment yogi Cabinet Meeting
- फोटो : फाइल फोटो

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि तबादला नीति के तहत 15 से 30 जून तक तबादले किए जाएंगे। यह नीति वर्ष 2022-23 के लिए है। इसके तहत समूह क और ख के अधिकारियों द्वारा जनपद में तीन वर्ष और मंडल में सात वर्ष पूरे होने पर स्थानांतरण की व्यवस्था की गई है।

UP Police 40 thousand recruitment Police recruitment yogi Cabinet Meeting
UP Police - फोटो : amar ujala

समूह क और ख के स्थानांतरण संवर्गवार कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या के सापेक्ष अधिकतम 20 प्रतिशत और समूह ग व घ के संवर्गवार कार्यरत कार्मिकों की संख्या के अधिकतम 10 प्रतिशत तक की सीमा तक किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Police 40 thousand recruitment Police recruitment yogi Cabinet Meeting
UP Police - फोटो : Social Media

समूह ख और ग के कार्मिकों के स्थानांतरण मेरिट बेस्ड ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम के आधार पर किये जाने की व्यवस्था की गई है। समूह ग के कार्मिकों के पटल परिवर्तन व क्षेत्र परिवर्तन विषयक शासनादेश 13 मई 2022 को कड़ाई से पालन करने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
UP Police 40 thousand recruitment Police recruitment yogi Cabinet Meeting
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

जानकारी के अनुसार, योगी सरकार ने पुलिस विभाग में जिन पदों पर भर्ती का एलान किया है उनमें रेडियो शाखा, कांस्टेबल, कांस्टेबल पीएसी और जेल वार्डर आदि हैं। इसमें सबसे अधिक कांस्टेबल और इसके समकक्ष के पद हैं। पुलिस की रेडियो शाखा में 2430 पद भरें जाएंगे। वहीं जेल वार्डर के 1582 पदों पर भर्ती होगी।

 
रेडियो शाखा  2430 पद
कांस्टेबल और इसके समकक्ष 26382 पद
कांस्टेबल पीएसी 8540 पद
जेल वार्डर 1582 पद
अन्य पद 1066 पद
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed