फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Murder: बेटी के जन्मदिन पर उठा पिता का जनाजा, साढ़ू भाई ने इस वजह से चाकू से गोद डाला

Tue, 14 Jun 2022 12:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Jun 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
delhi murder case Brother-In-Law stabbed to death after a minor altercation on Minto Road in delhi cctv footage see photos
delhi murder - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के मिंटो रोड स्थित तकिया काले खां इलाके में रविवार रात पत्नी को ताने मारने का बदला लेने के लिए साढ़ू ने युवक को घर से बुलाकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेटे पर हमला होते देख पिता भी उसे बचाने भागे तो आरोपियों ने उन पर हमला किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में मोहम्मद फरमान (31) और उसके पिता मोहम्मद इदरीस (59) को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां फरमान को मृत घोषित कर दिया गया। इदरीस का इलाज जारी है। हमले के बाद आरोपी साढ़ू अपने साथी संग मौके से फरार हो गया। आईपी इस्टेट थाना पुलिस ने छानबीन के बाद सोमवार को आरोपी साढ़ू राजकुमार उर्फ भोला और उसके दोस्त मुस्तकीम को उत्तराखंड से दबोच लिया। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। पूछताछ के दौरान भोला ने बताया है कि फरमान अपनी पत्नी को परेशान कर ताने मारता था। यह बात जब उसे पता चली तो उसने रविवार को फरमान की हत्या कर दी। पुलिस फरमान की पत्नी आलिया और साली समरीना से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
delhi murder case Brother-In-Law stabbed to death after a minor altercation on Minto Road in delhi cctv footage see photos
delhi murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक फरमान अपने परिवार के साथ मिंटो रोड के तकिया काले खां इलाके में रहता था। उसके परिवार में पिता इंदरीस के अलावा तीन भाई सलमान, फैजान और ओसामा है। चार साल पहले फरमान की घर के पास ही रहने वाली आलिया से शादी हुई थी। फरमान गाड़ियों की लाइट का काम करता था। 

 
delhi murder case Brother-In-Law stabbed to death after a minor altercation on Minto Road in delhi cctv footage see photos
delhi murder - फोटो : अमर उजाला
करीब एक साल पहले आलिया की बहन समरीना ने अपने ही पड़ोसी राजकुमार उर्फ भोला नामक युवक से शादी कर ली थी। इस बात से फरमान काफी खफा था। फरमान की पत्नी से अनबन रहने लगी। वह अक्सर पत्नी को बहन की शादी के लिए ताना भी मारता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi murder case Brother-In-Law stabbed to death after a minor altercation on Minto Road in delhi cctv footage see photos
delhi murder - फोटो : अमर उजाला
पति से परेशान होकर करीब तीन माह पूर्व आलिया ने फरमान की पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन बड़ों के बीच बैठकर मामला सुलझा लिया गया था। लेकिन लगातार फरमान आलिया को समरीना के बारे में ताना मारता था। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। यह बात राजकुमार को पता चली तो वह आग बबूला हो गया।
विज्ञापन
delhi murder case Brother-In-Law stabbed to death after a minor altercation on Minto Road in delhi cctv footage see photos
फाइल फोटो
रविवार देर रात करीब 10.45 बजे वह फरमान के घर पहुंचा। वहां उसने दरवाजा खटखटाकर उसे बुलाया। जैसे ही फरमान बाहर आया। राजकुमार व उसके साथ मुस्तकीम ने उसे पकड़कर बाहर खींच लिया। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ उस पर हमला कर दिया। बेटे के चिल्लाने की आवाज पर इदरीस भी बाहर आ गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed