इन दिनों यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। इन परीक्षाओं में नकल रोकी जा सके और व्यवस्था चाक-चौबंद हो इसके लिए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम लगातार विभिन्न शहरों के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को वह ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर के सिकंदराबाद के स्कूल कॉलेजों के दौरे पर थे जहां यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही थीं।
2 of 5
dinesh sharma
- फोटो : अमर उजाला
वैसे तो आज उन्हें सबसे पहले सुबह 8 बजे बादलपुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में औचक नीरिक्षण के लिए आना था लेकिन वह अग्रसेन कॉलेज पहुंच गए। वहां पहुंचकर उन्होंने परीक्षा से जुड़े सभी इंतजामों का जायजा लिया।
3 of 5
dinesh sharma
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह मिहिर भोज इंटर कॉलेज, दादरी पहुंचे जहां उन्होंने कक्षाओं का औचक नीरिक्षण किया और कहा कि सभी इंतजाम काफी अच्छे हैं। वह तैयारियों से संतुष्ट हैं।
4 of 5
dinesh sharma
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश का वातावरण शिक्षा के क्षेत्र में बदल रहा है। आज सभी सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर बड़े तौर पर चीटिंग को तो पहले ही नियंत्रित किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने ये भी कहा कि पूर्व के समय में बरात घरों में परीक्षाएं होती थीं और मास्टर डंडा लेकर छात्रों के पीछे दौड़ते थे।
5 of 5
dinesh sharma
- फोटो : अमर उजाला
आज उन्होंने बुलंदशहर के सिकंदराबाद के कॉलेजों का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जैन इंटर कालेज, अग्रसेन इंटर कालेज और एमएच इंटर कालेज में हो रही बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री के अचानक आने पर पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, इस दौरान उन्होंने डीआईओएस को शिक्षक की सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त लाभ दिए जाने के आदेश भी दिए।