जिस श्रद्धांजलि सभा में भाजपाइयों ने पहने जूते वहीं की एक और गलती, विश्वास ने कसा पीएम मोदी पर तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमार विश्वास ने ऐसी ही एक तस्वीर जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ठहाके लगाते दिख रहे हैं ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! क्या जरूरी है कि ऐसे मंत्रीगण जांबाज शहीदों के शवों पर ठहाके लगाने के लिए भेजे ही जाएं? आप इन नमूनों से कहिए अपने सरकारी बंगलों में मगन रहें, देश अपने शौर्य शहीदों का शोक स्वाभिमान के साथ स्वयं मना लेगा।'
प्रधानमंत्री @narendramodi जी ! क्या ज़रूरी है कि ऐसे मंत्रीगण जाँबाज़ शहीदों के शवों पर ठहाके लगाने के लिए भेजे ही जाएँ 😡 ? आप इन नमूनों से कहिए अपने सरकारी बंगलों में मगन रहें, देश अपने शौर्य शहीदों का शोक स्वाभिमान के साथ स्वयं मना लेगा 😢🙏https://t.co/Y8wmx8rEzD
दरअसल केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, भाजपा विधायक संगीत सोम और आरएलडी नेता जयंत चौधरी जैसे दिग्गज मेरठ के शहीद अजय कुमार की अंतिम विदाई में शामिल हुए थे। इस दौरान सत्यपाल सिंह बगल में बैठे नेता से ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। इसी तस्वीर पर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। इसी श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेताओं ने एक और बड़ी चूक की थी। सिर्फ हंसे ही नहीं बल्कि अपनी एक हरकत के कारण भी ये नेता लोगों के गुस्से का शिकार हुए थे।
बता दें कि ये नेता शहीद की श्रद्धांजलि सभा में जूते पहनकर ही बैठ गए थे। जब लोगों का उस ओर ध्यान गया तो नेताओं से जूते उतारने को कहा गया। लोगों का बढ़ता गुस्सा देख कर नेताओं ने अपने जूते उतारे। इसके बाद तो वह अपनी कारों में भी बिना जूते पहने ही बैठे।
अंतिम संस्कार स्थल पर जूते पहनकर पहुंचे जनप्रतिनिधियों के विरोध में स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। वह नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करने लगे थे। उनका आक्रोश इस बात को लेकर भी था कि नेता जूते पहनकर अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंच गए थे विरोध बढ़ा तो रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा के साथ लोगों के बीच में जाकर बैठ गए। हालांकि भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक अंतिम संस्कार स्थल के पास ही बैठे रहे, लेकिन उन्होंने भी जूते उतार दिए थे।