एक हंसती खिलखिलाती जिंदादिल महिला की क्रूरता से हत्या होना दिखाता है कि जीवन अनिश्चितताओं से भरा हुआ है और कभी भी कुछ भी हो सकता है। हम बात कर रहे हैं आर्मी के मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा की। बीते शनिवार को पहले तो शैलजा का चाकू से गला रेता गया फिर उस पर दो बार कार चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस पूरे हत्याकांड की साजिश रचने वाला भी आरोपी मेजर ही है जिसे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शैलजा की मौत जैसी भी रही हो लेकिन वह अपनी जिंदगी से काफी खुश थी और यह बात उसने अपने एक ब्लॉग में लिखी थी। इस प्रेरणादायी ब्लॉग में शैलजा ने अन्य महिलाओं को अपने लिए खड़े होने की बात कही थी। (सभी फोटोः शैलजा की फेसबुक प्रोफाइल/मिसेज इंडिया अर्थ की वेबसाइट से)
तस्वीरें: एक थी शैलजा, एक हंसता-खिलखिलाता चेहरा जो हमेशा के लिए हो गया खामोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन