दिल्ली कैंट इलाके में मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा की हत्या के आरोपी मेजर निखिल हांडा ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। सोमवार को पूछताछ के दौरान निखिल ने पुलिस को बताया कि शैलजा के अलावा उसकी तीन और गर्लफ्रेंड थी। वह महिलाओं को फंसाने के लिए फेक सोशल मीडिया आईडी का यूज करता था।
शैलजा की हत्या करने के बाद निखिल ने सबसे पहले कॉल कर उस गर्लफ्रेंड को अपनी करतूत बताई तो, उसने उसे बुरी तरह डांटकर फोन काट दिया था।
3 of 5
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
इस गर्लफ्रेंड के अलावा दो अन्य महिलाओं से भी मेरी लगातार बातचीत होती थी। इनमें एक महिला तलाकशुदा है जिससे मैं लगातार कई-कई घंटे करता था। हत्या करने के बाद मैंने दिल्ली की रहने वाली अपनी महिला मित्र को फोन किया। हम दोनों पिछले कई साल से एक दूसरे को जानते हैं। मैं अपने दिल की बात अक्सर इसी गर्लफ्रेंड से करता था। (जैसा कि निखिल ने पुलिस को बताया)
4 of 5
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
आजकल में होगी गर्लफ्रेंड से पूछताछ पुलिस की पूछताछ और सीडीआर से पुष्टि हुई है कि जिन तीन नंबरों पर निखिल की लंबी बातें होती थीं, वे सभी महिलाओं के फोन नंबर थे। सीडीआर के मुताबिक, हत्या करने के बाद इनमें से एक नंबर पर कॉल की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निखिल की इस गर्लफ्रेंड की पहचान कर ली गई है। मंगलवार या बुधवार को उसे पूछताछ में शामिल किया जा सकता है।
5 of 5
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
निखिल की रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब पूरे वारदात का सीन रीक्रिएट करेगी। इसके लिए घटनास्थल से लेकर निखिल जहां-जहां भी गया, पुलिस उसे वहां-वहां ले जाएगी। केस को मजबूत बनाने के लिए पुलिस टीम ज्यादा से ज्यादा सबूत जुटाने का प्रयास करेगी। जरूरत पड़ने पर निखिल के संपर्क में रहने वाली बाकी दोनों महिलाओं को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।