{"_id":"6af98ee7b8b78a867e0d1cf8","slug":"on-tribal-pride-day-janjatiya-gaurav-diwas-cm-offered-floral-tributes-at-statue-of-bhagwan-birsa-munda-and-lis-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर सीएम ने अर्पित की पुष्पांजलि, सुना पीएम का संबोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर सीएम ने अर्पित की पुष्पांजलि, सुना पीएम का संबोधन
Sun, 15 Nov 2026 04:22 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:22 PM IST
सार
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार को बांसेरा पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार को बांसेरा पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद दिल्लीवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लंबे समय तक उपेक्षित रहे जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उसकी गौरवशाली विरासत, अस्मिता और महानायकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का काम किया है। पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, दिल्ली भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सीएल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह कश्यप, सुनील चौहान और निगम पार्षद अर्जुन मारवाह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
