दिल्ली में सोमवार को करीब ढाई महीने बाद धर्मिक स्थल खुले। इसी के साथ श्रद्धालु भी धार्मिक स्थलों पर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिरों और तीर्थस्थलों की प्रबंधन समितियों ने सामाजिक दूरी और स्वच्छता संबंधी उपाय भी देखे गए। दिल्ली में 23 मार्च से लॉकडाउन के चलते सभी धार्मिक स्थल बंद थे। धार्मिक स्थलों के साथ-साथ शॉपिंग मॉल्स और सैलून भी खुले। आइए देखें तस्वीरे.....
2 of 8
गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेकने पहुंचे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSCMC) के चेयरमैन मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि प्रमुख गुरुद्वारों में सैनिटाइजेशन टनल स्थापित की गई हैं और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि श्रद्धालु धर्मस्थलों के गर्भगृह के भीतर अधिक समय तक ना रहें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
3 of 8
जामा मस्जिद में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की गई नवाज
- फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि दिन की पहली नमाज के लिए मस्जिद को सुबह 5 बजे से नहीं खोला गया था। प्रार्थना के दौरान वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी और स्वच्छता उपायों को विशेष ध्यान रखा गया है।
4 of 8
नोएडा सेक्टर- 12 वी ब्लॉक शिव दुर्गा मंदिर खुला
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर मंदिर प्रबंधन समिति के सीईओ किशोर चावला ने कहा कि किसी भी तरह के प्रसाद और फूल की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि हमने मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक सैनिटाइजेशन टनल स्थापित किया है और लोगों की स्क्रीनिंग के लिए थर्मल गन का उपयोग कर रहे हैं।
5 of 8
ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स मॉल में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ग्राहकों का आना शुरू
- फोटो : अमर उजाला
इसी के साथ एनसीआर के कई इलाकों में शॉपिंग मॉल्स भी खुले। लोगों ने लंबे समय के बाद मॉल्स में खरीदारी की। हालांकि यहां भी कोरोना वायरस के चलते एहतियात बरती जा रही है। मॉल प्रबंधन ने लोगों सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की हुई है। दुकानों में भी सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।