{"_id":"594fe7b64f1c1b236c8b4591","slug":"two-groups-clash-in-delhi-connaught-place-bar-on-saturday-night","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कनॉट प्लेस के इस बार में खींचा लड़की का फोटो तो जमकर चले लात-घूंसे, जानें क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनॉट प्लेस के इस बार में खींचा लड़की का फोटो तो जमकर चले लात-घूंसे, जानें क्या है पूरा मामला?
Mon, 26 Jun 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:39 AM IST
दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस के एक नामी कैफे कम बार में शनिवार रात खूब बवाल हुआ। करीब 100 युवक व युवती आसपास में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर बोतले चलीं। बार में रातभर बवाल चलता रहा।
2 of 5
clash in junk yard bar
दरअसल, कुछ लड़कों ने अपने ग्रुप की लड़की का फोटो खींचने का विरोध जताया था। हंगामा बढ़ने पर कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। जिला पुलिस उपायुक्त भी मौके पर पहुंच गए। करीब दो दर्जन कपल को हिरासत में लेकर कनॉट प्लेस थाने लाया गया। रातभर चले बवाल के बाद पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दोनों गुटों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया। कनॉट प्लेस थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
3 of 5
clash in junk yard bar
पुलिस के मुताबिक बवाल कनॉट प्लेस स्थित आउटर सर्किल में जंकयार्ड नामक कैफे कम बार में हुआ। अमूमन शनिवार और रविवार को दक्षिण दिल्ली व नई दिल्ली के रेस्टोरेंट और बार फुल रहते हैं। शनिवार को यंगयार्ड बार में भी कपल्स की खासी भीड़ थी। यहां करीब 60 जोड़े मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
clash in junk yard bar
देर रात करीब एक बजे एक युवक दूसरी युवती का फोटो खींचने लगा। इसी दौरान युवती के साथ मौजूद अन्य लड़कों ने ऐतराज किया तो दोनों गुट आमने-सामने आ गए। करीब 100-120 युवक-युवती आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लात-घूंसे, बोतले और जिसके जो हाथ में आ एक दूसरे पर फेंका गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई।
विज्ञापन
5 of 5
hookah bar
भीड़ को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। धक्का-मुक्की के बीच दो दर्जन से अधिक कपल्स को थाने लाया गया। खबर मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त एके सिंह वहां पहुंच गए। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी व आरोप-प्रत्यारोप जारी रहे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।