मानसून सीजन के दौरान सैलानियों को रिझाने के लिए हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने विशेष पैकेज लांच किया है। एक जुलाई से 14 सितंबर तक पर्यटन निगम के 53 होटलों में मानसून पैकेज के तहत 20 से 40 फीसदी तक छूट दी जाएगी। ऑफ सीजन में होटलों की ऑक्यूपेंसी बनाए रखने को इस पैकेज की घोषणा की गई है। पर्यटन निगम के शिमला, चायल, परवाणू, बड़ोग, रामपुर, मंडी, कुल्लू, धर्मशाला, ज्वालाजी, पालमपुर, चंबा और डलहौजी स्थित होटलों में कमरों की बुकिंग पर छूट मिलेगी। हालांकि, खाने-पीने के सामान के लिए सैलानियों को पूरा शुल्क चुकाना पड़ेगा।
क्या बात! हिमाचल में उठाएं मानसून का लुत्फ, इन होटलों में 40% छूट
सबसे अधिक 40 फीसदी छूट सात होटलों में मिलेगी। पांच होटलों में 35 फीसदी, 18 होटलों में 30 फीसदी, 12 होटलों में 25 फीसदी और 11 होटलों में 20 फीसदी तक छूट मिलेगी। पर्यटन निगम के होटलों के कमरों की बुकिंग में ही छूट मिलेगी।
डोरमैट्री पर किसी तरह की छूट नहीं होगी। 12 से 15 अगस्त के बीच किसी भी होटल में मानसून पैकेज लागू नहीं रहेगा। 23 से 31 जुलाई के दौरान चंबा के होटल इरावती और चंपक, 24 से 31 जुलाई के दौरान चिंतपूर्णी स्थित द चिंतपूर्णी हाइट्स होटल में छूट नहीं मिलेगी। पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने इसकी पुष्टि की है।
इन होटलों में 40 फीसदी छूट
द गोल्फ ग्लेड नालदेहरा
द बाघल दाड़लाघाट
द चांशल रोहड़ू
द उहल जोगिंद्रनगर
लॉग हट्स मनाली
हिडिंबा कॉटेज मनाली
द सिल्वरमून मनाली
इन होटलों में 35 फीसदी छूट
द शिवालिक परवाणू
टूरिस्ट इन राजगढ़
गिरिगंगा रिजॉर्ट खड़ापत्थर
द सरवरी कुल्लू