फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस 'खान' को देखने के लिए गांव वाले छोड़ देते हैं सारा काम

Tue, 22 Sep 2015 06:15 PM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन

इस 'खान' को देखने के लिए गांव वाले छोड़ देते हैं सारा काम

tv actor imran khans journey from small village of mewat to mumbai

हिम्मत-ए-मर्द, मदद-ए-खुदा यानि जो लोग कुछ कर गुजरने की ठान लेते हैं वो एक दिन जरूर बुलंदियों पर पहुंचते हैं। ऐसा की कारनामा मेवात जिले के एक छोटे से गांव कैराका में एक साधारण परिवार में जन्में इमरान खान ने कर दिखाया है। इमरान खान जीटीवी, स्टार प्लस आदि बडे़ चैनलों पर चल रहे जोधा-अकबर, ससुराल सिमर का, प्रीतम-प्यारे, सावित्री, जमाई-राजा, ड्रीम-गर्ल सहित करीब 30 सीरियलों में काम कर चुके हैं तथा फिलहाल दिया-बाती सहित आधा दर्जन सीरियल में काम कर रहे हैं। आलम यह है कि मेवात के लोग इमरान के टीवी सीरियल को देखने के लिए अपना सब कुछ छोड़ देते हैं। जैसे ही टीवी पर उनके सीरियल का समय होता है सभी टीवी के सामने बैठ जाते हैं। फिलहाल इमरान खां मुंबई में है। अमर उजाला संवाददाता यूनुस अल्वी ने उनसे फोन पर विशेष बातचीत की।

इस 'खान' को देखने के लिए गांव वाले छोड़ देते हैं सारा काम

tv actor imran khans journey from small village of mewat to mumbai

इमरान खान ने हमारे संवाददाता को बताया कि वह मेवात के गांव कैराका में पैदा हुए हैं लेकिन फिलहाल नूंह में रह रहे हैं। वह एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं, उनके पिता शहाबुद्दीन नहर महकमे में हेड क्लर्क हैं। मां ग्रहणी हैं, वह तीन भाई और तीन बहन हैं। एक भाई तौफ़ीक़ है शिक्षा विभाग में और एक भाई सिविल इंजीनियर का कोर्स कर चुका है। उन्होंने अपनी प्राइमरी तक शिक्षा मक्का-पब्लिक स्कूल नूंह तथा बाहरवीं कक्षा की शिक्षा नूंह के डीपीएस स्कूल से प्राप्त की है।

इस 'खान' को देखने के लिए गांव वाले छोड़ देते हैं सारा काम

tv actor imran khans journey from small village of mewat to mumbai

शुरूआती सफर
इमरान खान ने बताया कि मेरा एक्टिंग का शुरूआती दौर काफी संघर्ष पूर्वक रहा था। घर वाले चाहते थे कि मैं ज्यादा पढ़-लिखकर कोई बड़ी नौकरी करूं । मगर मेरे दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। जब मैं अपने दोस्तों से एक्टिंग के बारे में मशविरा लेता तो सब मेरे इस कार्य को गलत बताया करते थे, मगर मैं संघर्ष और मेहनत में विश्वास रखता हूं। उसने कड़ी मेहनत के बल बूते पर यह मुकाम हासिल किया है और जो लोग मुझे गलत समझते थे वो आज मुझ पर फक्र करते हैं। उसकी तमन्ना है कि वह एक दिन बॉलीवुड में हीरो बनकर मेवात का नाम रोशन करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस 'खान' को देखने के लिए गांव वाले छोड़ देते हैं सारा काम

tv actor imran khans journey from small village of mewat to mumbai

इमरान ने बताया कि उसे बचपन से ही एक्टिंग का जुनून था। वर्ष 2012 में मैंने थिएटर ग्रुप ज्वाइन किया वह लखनऊ में जाकर गांधी जयंती महोत्सव में एक्टिंग करता था, उसमें उसे प्रथम पुरस्कार मिला था। उसके बाद उसने मुंबई में कई स्टेज शो किए। कई राजनैतिक पार्टियों के नुक्कड़ नाटकों में कार्य किया।

सीरियलों में काम कर चुके हैं इमरान
सीआईडी, सावधान इंडिया, जोधा अकबर, दिया और बाती हम, क्राइम पेट्रोल, साथ निभाना साथिया, ससुराल सिमर का, प्रीतम-प्यारे (चिक्की भूत का रोल), सावित्री, जमाई-राजा, ड्रीम-गर्ल, महालक्ष्मी, महाराणा प्रताप, अशोका, निशा और कजन आदि सीरियलों में  कार्य कर चुका है।
विज्ञापनों में भी छाया
संथूर सुपारी के विज्ञापन में उसने बॉलीवुड ऐक्टर सन्नी देओल के साथ कार्य किया है जो जल्दी ही टेलिकास्ट होने वाला है। इसके अलावा डर्मी कूल के विज्ञापन में कार्य किया किया है।

विज्ञापन

इस 'खान' को देखने के लिए गांव वाले छोड़ देते हैं सारा काम

tv actor imran khans journey from small village of mewat to mumbai

नया सीरियल आएगा जल्द

चैनल वी पर जल्द ही एक सीरियल शुरू होने वाला है। जिस में वह भ्रष्ट आफिसर का रोल कर रहा है, यह सीरियल सोमवार से शुक्रवार को शाम के 5:30 बजे से दिखाया जाएगा। इसके अलावा सीरियल दिया और बाती, स्टार प्लस पर जो कि चल रहा है उसमें में वह भेष बदलकर नक्सलियों के पीछे लगा हुआ है। वह इस सीरियल में संध्या की मदद कर रहा है।
निभा चुका कैरेक्टर
इंस्पेक्टर, रिपोर्टर, बदमाश, वकील, ड्राइवर, जासूस, डाक्टर, क्रिकेटर, मैनेजर, नेता का सेक्रेटरी, बंगाली बाबू आदि के कैरक्टर की अहम भूमिका निभा चुके हैं।
बॉलीवुड हस्तियों के साथ
अरूणा ईरानी, मुश्ताक खान, मनोज जोशी, शाहबाज खान और सन्नी देओल। अब मैं धीरे धीरे फिल्मों की और रूख कर रहा हूँ और मुझे पुर्ण विश्वास है कि मैं अपने मकसद में कामयाब होगा।
अभिनय की बारीकियां कैसे सीखीं
उसने अभिनय की बारीकियां नुक्कड़ नाटकों और थियेटरों से प्राप्त की। हाल ही में मेवात में 25 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया था, उसमें इमरान को भी सम्मानित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed