11 दिसंबर को शादी के बाद आईआईएस दीपल अपनी पत्नी और मां के साथ दिल्ली में खरीदे गए नए घर में शिफ्ट होने के लिए लखनऊ से चले थे। किसे पता था कि इसी महीने शादी के बंधन में बंधे इस नए जोड़े का ये आखिरी सफर होगा।
शादी के एक महीने के अंदर ही इस IIS अधिकारी का उजड़ गया संसार, गंवाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपल का 2015 बैच के आईआईएस में चयन हुआ था और दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में प्रशिक्षु आईआईएस के तौर पर कार्यरत थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना ऊसराहार क्षेत्र के भरतिया कोठी के पास कार हादसे में उनकी मौत हो गई।
इसी कार में उनके साथ सवार पत्नी, मां और चालक को गंभीर चोटें आईं। घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। साउथ सिटी कॉलोनी लखनऊ निवासी दीपल सक्सेना पत्नी साक्षी और मां रश्मि देवी के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे।
दीपल पत्नी और मां के साथ दिल्ली में खरीदे गए फ्लैट में शिफ्ट होने के लिए जा रहे थे। गाड़ी में सारा सामान रखा था। दीपल की शादी 11 दिसंबर को हुई थी। चालक संदीप कुमार कार चला रहा था। जैसे ही वे थाना ऊसराहार क्षेत्र के भरतिया कोठी की तरफ से निकले अचानक उनकी कार के एक साइड के दो टायर फट गए और गाड़ी पलट गई। हादसे में दीपल की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी साक्षी देवी मां रश्मि देवी एवं चालक को चोटें आई। दुर्घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंचे यूपी-100 की गाड़ी के स्टाफ ने घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया।
दीपल सक्सेना ने 27 दिसंबर को अपने फेसबुक पेज पर अपनी जीवन संगिनी साक्षी माथुर के साथ 11 दिसंबर को हुई शादी के फोटो के साथ जब ‘हम हमेशा रहेंगे साथ-साथ’ लिखा होगा तब ये नहीं सोचा होगा कि इससे ठीक तीसरे दिन वह सदा के लिए साथ छोड़कर चले जाएंगे। सिविल सेवा में अधिकारी दीपल सक्सेना की शादी इसी माह जयपुर निवासी साक्षी माथुर के साथ हुई थी। दीपल के पिता चंद्र प्रकाश सक्सेना लखनऊ में बैंक अधिकारी हैैं।