{"_id":"6b044b04ac88de1a680ece57","slug":"traffic-congestion-to-be-curbed-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3654-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जाम पर लगेगी लगाम, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर लगेंगे 18 कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जाम पर लगेगी लगाम, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर लगेंगे 18 कैमरे
विज्ञापन
- वाहनों की आवाजाही और सड़क पर बाधा की होगी निगरानी, रात में भी साफ दिखेगी तस्वीर
मोहित शुक्ला
पूर्वी दिल्ली। यमुनापार से मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले व्यस्त मार्ग पर जाम, दुर्घटना या वाहन खराब होने की स्थिति में अब सड़क की निगरानी अधिक आसान और प्रभावी होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) गीता कॉलोनी फ्लाईओवर और रिंग रोड बायपास पर 18 आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। इन कैमरों से दिन-रात वाहनों की आवाजाही और सड़क की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी।
यमुनापार को राजघाट, आईटीओ और मध्य दिल्ली से जोड़ने वाले इस अहम रास्ते पर भारी यातायात दबाव रहता है। यहां किसी वाहन के खराब होने या हादसा होने पर पीछे तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कैमरों से लाइव तस्वीरें मिलने पर संबंधित एजेंसियों को स्थिति समझने और मौके पर त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। यह पहल केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के 42 प्रमुख कॉरिडोर के लिए मंजूर की गई 1,789.52 करोड़ रुपये की इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) परियोजना की दिशा में भी स्थानीय स्तर पर उपयोगी साबित होगी। भविष्य में इस डेटा का इस्तेमाल जाम वाले हिस्सों की पहचान और स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन के लिए भी किया जा सकेगा।
प्रदूषण नियंत्रण और आधुनिक तकनीक
यातायात सुचारु रहने से वाहनों के धुएं से होने वाले प्रदूषण पर भी अंकुश लगेगा। दिल्ली विधानसभा की लोक लेखा समिति की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी के कुल प्रदूषण में परिवहन क्षेत्र की हिस्सेदारी पीएम-2.5 में 47 प्रतिशत और नाइट्रोजन ऑक्साइड में 78 प्रतिशत है। योजना के तहत 2 मेगापिक्सल के 18 आउटडोर बुलेट कैमरे लगाए जाएंगे, जो धूल और बारिश से बचाव के लिए आईपी-67 श्रेणी के होंगे। इनमें ट्रू डे-नाइट, 120 डेसिबल वाइड डायनेमिक रेंज (तेज हेडलाइट में स्पष्ट तस्वीर), रात में 50 मीटर तक इन्फ्रारेड निगरानी और मोशन डिटेक्शन जैसी एज एनालिटिक्स सुविधाएं होंगी। सभी कैमरों को 24 पोर्ट नेटवर्क स्विच, आठ टेराबाइट हार्ड डिस्क और 42 इंच के एलईडी मॉनिटर से जोड़ा जाएगा, जिससे एक ही स्थान से पूरे मार्ग की निगरानी संभव होगी।