{"_id":"6b044b7e93574b656f075a03","slug":"classical-music-and-kathak-performances-captivated-the-audience-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164514-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शास्त्रीय संगीत और कथक की प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शास्त्रीय संगीत और कथक की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश चौरसिया की बांसुरी ने बांधा समां
नई दिल्ली। राजधानी के कमानी सभागार में सोमवार को वृंदन फाउंडेशन की ओर से ‘स्वर्ण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनोहिता चौधरी द्वारा संयोजित इस समारोह का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत को नए दौर की कलात्मक अभिव्यक्तियों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में तीन प्रमुख प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संगीत और नृत्य का अनूठा संगम देखने को मिला। अरुणांग्शु चौधरी ने ‘रॉयल रूट्स’ के ज़रिए पारंपरिक संगीत को आधुनिक वैश्विक धुनों के साथ पिरोया। वहीं, कथक नृत्यांगना अर्चना सिंह ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की बारीकियों और सुंदरता से दर्शकों को रूबरू कराया।
विज्ञापन
समारोह का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध बांसुरी वादक राकेश चौरसिया की प्रस्तुति ‘इटरनल इकोज’ रही। उनकी बांसुरी से निकली मधुर धुनों और सुरों की गहराई ने शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। संवाद
विज्ञापन
