Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aryan won a gold medal in weightlifting

Delhi NCR News: आर्यन ने वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
- स्थानीय प्रतियोगिता में असफलता के बाद शुरू हुआ असली सफर, अब मिस्टर ओलंपिया का है लक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के रहने वाले आर्यन द्विवेदी ने वेटलिफ्टिंग की मिस्टर दिल्ली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया है। आर्यन पिछले सात वर्षों से वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में हैं और इस दौरान कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी पहचान बना चुके हैं। इससे पहले वह शैरू क्लासिक प्रतियोगिता में रजत पदक भी हासिल कर चुके हैं।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले आर्यन पिछले कई वर्षों से दिल्ली में रह रहे हैं। दिल्ली आने के कुछ समय बाद उन्होंने जिम जाना शुरू किया। इसी दौरान उन्हें अपनी क्षमता और वेटलिफ्टिंग के प्रति रुचि का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने इस खेल में आगे बढ़ने का फैसला किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आर्यन के लिए शुरुआती सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने अपने इलाके की एक स्थानीय चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा लिया, लेकिन वहां उन्हें कोई स्थान हासिल नहीं हुआ। हालांकि, इस असफलता से निराश होने के बजाय उन्होंने इसे सीखने का अवसर बनाया। इस प्रतियोगिता ने उन्हें पहले से अधिक मेहनत करने और अपने प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद आर्यन ने लगातार कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी मेहनत के दम पर पदक जीतने का सिलसिला शुरू किया। आर्यन ने बताया की वह भविष्य में मिस्टर ओलंपिया का खिताब जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed