व्यापार मेले में खरीदारी करने जा रहे हैं तो जरा सावधान रहें। मेले में दर्शकों के भेष में चोर गिरोह भी सक्रिय हैं, जो मौका पाते ही आपकी जेब से पर्स और बैग से सामान उड़ा रहे हैं। प्रगति मैदान में सोमवार को आम लोगों के प्रवेश का तीसरा दिन रहा और इन तीन दिनों में एक दर्जन से भी ज्यादा चोरी की वारदात सामने आई हैं।
सावधान : ट्रेड फेयर में सतर्क न रहे तो साफ हो सकती है जेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को मेले में चोरी करते हुए रंगेहाथों छह लोगों को पकड़ा गया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। चोरों पर नकेल कसने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आईटीपीओ सुरक्षा विभाग द्वारा महिला स्क्वायड तैनात की गई है।
सोमवार को व्यापार मेले में दर्शकों की भीड़ रही है। दर्शकों के साथ और मेला प्रदर्शकों के स्टॉल्स में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आईटीपीओ का सुरक्षा विभाग और मुस्तैद हो गया है।
मेले में चोरों पर निगरानी रखने के लिए आईटीपीओ में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। व्यापार मेले में करीब 3 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों के मौजूद होने के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं चोरों की धरपकड़ के लिए आईटीपीओ द्वारा खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा स्क्वायड को तैनात किया गया है।
सुरक्षा एजेंसियों का औचक निरीक्षण
आईटीपीओ के महाप्रबंधक (सुरक्षा) अजय कुमार वशिष्ठ ने चोरों पर निगरानी के लिए तैनात की गई सुरक्षा एजेंसियों का सोमवार को हॉल नम्बर 18, 12, 11, 18, 8, 7, सरस बाजार समेत अन्य खरीदारी वाले स्टॉल्स पर पैदल चलकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेले में अधिकतर चोरियां महिलाओं के साथ हुई हैं।