फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिया कक्कड़ की खुदकुशी के दो दिन बाद चौंकाने वाला खुलासा, परिजनों ने बताया सच

Sat, 27 Jun 2020 08:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Jun 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
TikTok Star Siya Kakkar Suicide Case News: Family says Siya Kakkar had been depressed since the suicide of actor Sushant Singh Rajput
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही मशहूर टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ उदास रहने लगी थी। वह करीब एक सप्ताह से डिप्रेशन में भी थी। हालांकि टिकटॉक स्टार की जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं आया था, पर परिजनों को उसके डिप्रेशन की भनक लग गई थी। ये बातें टिकटॉक स्टार के परिजनों ने गीता कॉलोनी थाना पुलिस को दिए बयान में कही हैं। 

TikTok Star Siya Kakkar Suicide Case News: Family says Siya Kakkar had been depressed since the suicide of actor Sushant Singh Rajput
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण करीब तीन महीने से पूरा परिवार घर से बाहर नहीं निकला था। परिजनों ने किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खुदकुशी के कारणों का पता कर रहे हैं। शाहदरा जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार टिकटॉक स्टार के दादा व पिता दांतों के डॉक्टर हैं। 
 
TikTok Star Siya Kakkar Suicide Case News: Family says Siya Kakkar had been depressed since the suicide of actor Sushant Singh Rajput
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में डॉक्टर होने के नाते उन्होंने सिया के डिप्रेशन को भांप लिया था। लेकिन इतना अहसास नहीं था कि डिप्रेशन इस कदर बढ़ गया था। सिया के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है, परंतु अनौपचारिक रूप से पुलिस को पता लगा है कि फांसी लगाने से ही उसकी मौत हुई है। सिया के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं पाए गए हैं।  पुलिस अधिकारी टिकटॉक स्टार को किसी तरह की धमकी मिलने की बात से इनकार कर रहे है। परिजनों ने भी अपने बयानों में कहा है कि सिया को किसी तरह की धमकी नहीं मिल रही थी
विज्ञापन
विज्ञापन
TikTok Star Siya Kakkar Suicide Case News: Family says Siya Kakkar had been depressed since the suicide of actor Sushant Singh Rajput
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
पेटीएम में आते थे पैसे
शाहदरा जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिया को टिकटॉक वीडियो बनाने के पैसे आते थे। ये पैसे पेटीएम में आते थे। हालांकि ये रकम कुछ हजार में ही हुआ करती थी। सिया करीब तीन वर्ष से टिकटॉक वीडियो बना रही थी। पुलिस सिया के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाल रही है। 
विज्ञापन
TikTok Star Siya Kakkar Suicide Case News: Family says Siya Kakkar had been depressed since the suicide of actor Sushant Singh Rajput
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर
पुलिस ने मोबाइल की डिटेल मंगवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिया के एप्पल के मोबाइल पर पासवर्ड लगा हुआ है। ऐसे में मोबाइल को नहीं खोला जा सकता। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल मंगाई है। ताकि ये पता लग सके कि आखिरी समय में सिया ने किस से बात की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शनिवार तक रिपोर्ट आ जाएगी। पुलिस मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed