फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी, बनना चाहती थी...

Fri, 26 Jun 2020 05:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Jun 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
TikTok Star Siya Kakkar Suicide Case News: tik tok star Siya Kakkar also wanted to become a big Bollywood star see photos
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर
मशहूर टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ (17) ने दिल्ली की गीता कॉलोनी स्थित अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार रात पुलिस को सिया की आत्महत्या की सूचना मिली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। सिया सोशल मीडिया पर कितनी मशहूर थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकटॉक पर उनके 11 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। 
TikTok Star Siya Kakkar Suicide Case News: tik tok star Siya Kakkar also wanted to become a big Bollywood star see photos
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से सिया को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही थीं।  जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर सिया का शव परिवार को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। पुलिस के मुताबिक सिया कक्कड़ परिवार के साथ गीता कॉलोनी 13 ब्लॉक में रहती थी। परिवार में पिता इंदर कक्कड़, मां, एक भाई व बहन हैं। सिया डीयू के एक कॉलेज से स्नातक कर रही थी। 
TikTok Star Siya Kakkar Suicide Case News: tik tok star Siya Kakkar also wanted to become a big Bollywood star see photos
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कई सालों से सिया डांस के वीडियो बना रही थी। इन वीडियो को वह टिकटॉक के अलावा इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर भी शेयर करती थी। पिछले कुछ सालों में वह टिकटॉक की बदौलत बड़ी स्टार बन गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
TikTok Star Siya Kakkar Suicide Case News: tik tok star Siya Kakkar also wanted to become a big Bollywood star see photos
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
सिया के परिवार से जुड़े करीबियों का कहना उसके दादा विजय कक्कड़ इलाके में डेंटिस्ट हैं। इलाके के ज्यादातर लोग सिया के दादा को जानते हैं। उसने कई साल पहले टिकटॉक बनाना शुरू किया और देखते ही देखते वह स्टार बन गई। कोविड-19 की वजह से लॉक डाउन हुई तो उसने अपने घर पर ही टिकटॉक के वीडियो बनाकर पोस्ट करना शुरू कर दिए। 
हालांकि पिछले कुछ दिनों से अनलॉक-1 के बाद बाहर निकलना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
TikTok Star Siya Kakkar Suicide Case News: tik tok star Siya Kakkar also wanted to become a big Bollywood star see photos
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
पारिवारिक सूत्रों का कहना है  कि सिया भी बड़ी बॉलीवुड स्टार बनना चाहती थी। अब सिया की जिंदगी में ऐसा क्या चल रहा था कि उसे मौत को गले लगाना पड़ा। यह पुलिस के लिए फिलहाल पहेली बना हुआ हैं। पुलिस उसके मोबाइल, लैपटॉप और अन्य चीजों को कब्जे में लेकर उसकी मौत की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed