फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang-misdeed of a teenage girl in Kalkaji; Atrocities also reported in Sadar Bazar and Kishanganj

दिल्ली में दरिंदगी की तीन वारदातें: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, 11 और छह साल की बच्चियों से भी की गई हैवानियत

Tue, 22 Sep 2026 10:10 AM IST
Vijay Singh Pundir पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 22 Sep 2026 10:10 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में बेटियों से दरिंदगी की तीन वारदातें सामने आई हैं। कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उधर, सदर बाजार इलाके में एक 11 वर्षीय छठी कक्षा की छात्रा का यौन उत्पीड़न हुआ। वहीं, किशनगंज इलाके में 6 साल की बच्ची का यौन शोषण का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Gang-misdeed of a teenage girl in Kalkaji; Atrocities also reported in Sadar Bazar and Kishanganj
दिल्ली में दरिंदगी की तीन वारदातें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में नाबालिग बच्चियों और किशोरी के खिलाफ यौन अपराध की तीन अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। वहीं, सदर बाजार में 11 वर्षीय छठी कक्षा की छात्रा को दुकान में बुलाकर बंधक बनाने और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसके अलावा किशनगंज इलाके में छह वर्षीय बच्ची के यौन शोषण के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। तीनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
कालकाजी मंदिर के पास सोमवार रात एक 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों बाहर निकले और टहलते हुए मंदिर के पीछे वाले इलाके में चले गए। शाम करीब 7.30 बजे तीन लोग पहुंचे। पहले तो तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों के धमकाया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छठी कक्षा की छात्रा को बंधकर बनाकर किया यौन उत्पीड़न
सदर बाजार इलाके में 16 सितंबर की रात एक 11 वर्षीय छठी कक्षा की छात्रा का यौन उत्पीड़न हुआ। पुलिस ने आरोपी 56 वर्षीय दर्जी मकसूद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान में बुलाया। वहां उसे बंधक बनाकर हाथ-पैर बांधकर यौन उत्पीड़न किया। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि पीसीआर को सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि छात्रा रात करीब 11 बजे स्टेशनरी खरीदने निकली थी। पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और बंधक बनाने की धाराओं में मामला दर्ज हुआ। आरोपी मकसूद को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन

किशनगंज इलाके में छह वर्ष के बच्ची का यौन उत्पीड़न
दिल्ली के किशनगंज इलाके में 6 साल की बच्ची का यौन शोषण का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 34 वर्षीय अंकित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस चौकी पर जमा हो गए और घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी की मांग की। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे कुछ लोग 6 साल की बच्ची और उसके परिजनों के साथ सिद्धीपुरा पुलिस चौकी पहुंचे। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किशनगंज इलाके में एक व्यक्ति को बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करते हुए पकड़ा है। आरोपी की पहचान किशनगंज के ही रहने वाले अंकित के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed