दिल्ली पुलिस के सामने एक चौंकाने वाला मामला आया है। इसमें एक महिला ने शिकायत दर्ज की है जिसमें उसके साथ एक बाबा ने यौन शोषण करने की कोशिश की। 32 साल की महिला दक्षिणी दिल्ली के कॉलेज में लाइब्रेरियन है, महिला ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि एक आदमी ने उसे काले जादू से बचाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट की फोटो भेजने के लिए कहा।
महिलाओं की परेशानियां दूर करने के बहाने बाबा करता था ये अश्लील डिमांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का कहना है कि वह कुछ समय से अपने लिए एक उपयुक्त पार्टनर की तलाश कर रही है जिसमें उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला की शिकायत के आधार पर वसंत कुंज के पुलिस अधिकारियों ने यौन शोषण अंडर आईपीसी सेक्शन 354 ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। साइबर एक्सपर्ट्स को यह विश्वास है कि पुलिस आरोपी को सूचना तकनीक अधिनियम के तहत भी गिरफ्तार करेगी।
प्राइवेट पार्ट की फोटो मांगी काले जादू से बचाने के लिए
महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह लगभग पांच महीने पहले कुंडली दिखाने के लिए अपनी मां के साथ एक पुजारी के पास गई थी। महिला ने बताया 'किसी ने मुझे उसका नाम बताते हुए कहा था कि वह उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश में मेरी मदद करेगा। फिर कुछ धार्मिक कार्यक्रम करने के बाद उसने मुझे आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द जैसे ही मेरे लिए उपयुक्त जीवनसाथी ढ़ूंढ़ लेगा वैसे ही मुझे बता देगा।'
इसके कुछ दिनों बाद महिला को पुजारी का फोन आता है जिसमें वह उससे बायोडाटा और फोटो को एक नंबर पर भेजने के लिए कहता है।महिला ने आगे कहा कि 'मैंने बिना कोई सवाल किए वह सब किया जो उसने मुझसे कहा था। मैं नहीं जानती थी कि मैं मुसीबत मोल ले रही हूं जो मुझे बादमें भयभीत कर देगी। कुछ दिनों बाद मुझे आरोपी पुजारी का फोन आता है जिसमें वह किसी और पुजारी के बारे में बताते हुए कहता है कि वह तुम्हारी सारी परेशानियों को खत्म करने में तुम्हारी मदद कर सकता है।'
मेल टुडे को बताते हुए महला ने कहा 'आरोपी पुजारी ने मुझसे असहज सवाल पूछने शुरू कर दिए। जैसे कि अगर मैं किसी रिश्ते में होती, या अगर मैं किसी विशेष लड़के के बारे में पूछूं या किसी के द्वारा मुझे छुआ गया हो। मुझे थोड़ा सा अजीब महसूस हुआ पर इसपर मैंने इतना गौर नहीं किया। ठीक थोड़ी देर बाद वो मुझसे मेरी बांई हथेली की फोटो भेजने के लिए कहने लगा। जिसकी वजह से मैं काले जादू के प्रभाव में हूं।'