फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दलित युवती को बनाया बंधक फिर धर्मपरिवर्तन के बाद की गोमांस खिलाने और दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 16 May 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेवात
ब्यूरो/अमर उजाला, मेवात Updated Wed, 16 May 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
teenage dalit girl converted fed beef and attempted to rape her, case file against 6 accused
लड़की का धर्म परिवर्तन कर की दुष्कर्म की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

मेवात के पुन्हाना खंड में 13 वर्षीया दलित किशोरी को बंधक बनाकर रखने, उसका धर्म परिवर्तन कराने, दुष्कर्म की कोशिश व 40 हजार रुपये में उसे एक बुजुर्ग को बेचने की कोशिश करने का मामला सामने आया है।

teenage dalit girl converted fed beef and attempted to rape her, case file against 6 accused
Rape, Gangrape, Acid Attack

फिलहाल बिछौर पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर धर्म परिवर्तन कराने, नमाज पढ़ाने, गोमांस खिलाने, बंधक बनाकर रखने व दुष्कर्म के प्रयास आदि धाराओं के तहत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी फरजाना, इस्लाम और ताहिर को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

teenage dalit girl converted fed beef and attempted to rape her, case file against 6 accused
girl rape

पीड़ित दलित किशोरी का परिवार मूलरूप से राजस्थान के डीग की रहने वाला है। वह परिवार के साथ काफी समय से फरीदाबाद में रह रही है। उसके पिता मजदूर हैं। बताया गया कि पिछले दिनों घर में पानी न भरने को लेकर उसकी मां ने उसे मार लगाई थी, जिससे नाराज किशोरी चार अप्रैल को फरीदाबाद स्थित घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
teenage dalit girl converted fed beef and attempted to rape her, case file against 6 accused
girl rape
बकौल किशोरी मां की पिटाई से गुस्सा होकर वह फरीदाबाद से ट्रेन में बैठकर कोसी कलां रेलवे( उत्तर प्रदेश) स्टेशन पहुंच गई थी। वहां उसकी मुलाकात पुन्हाना खंड के गांव सिंगार निवासी फरजाना से हुई, जो भोपाल स्थित अपने मायके जाने के लिए कोसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि महिला उसे अपने साथ भोपाल ले गई। महिला 20 अप्रैल को उसे लेकर सिंगार गांव लौट आई, यहां उसका हिंदू नाम बदलकर मुस्लिम कर दिया। लड़की का आरोप है कि महिला ने उसे गोमांस खिलाया, नमाज पढ़ने पर जोर दिया और उसे 40 हजार में इसलाम (70) को बेचने की कोशिश की। उधर, महिला के देवर ताहिर ने उससे  दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
teenage dalit girl converted fed beef and attempted to rape her, case file against 6 accused
गैंगरेप - फोटो : SELF
यूं खुला पूरा मामला
आरोपी महिला दो दिन पहले किसी काम से बाहर गई हुई थी। उसी दौरान उसके देवर ने किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश की, जिस पर लड़की ने शोर मचा दिया। महिला के लौटने पर किशोरी ने उसे सब बताया। फरजाना ने जब अपने देवर से बात की, तो उसने उसे मारा पीटा। महिला इसकी शिकायत करने बिछोर थाने पहुंची, जहां उसने लड़की का नाम बदलकर उसे अपनी बेटी बताया व थाने में शिकायत दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed