फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉपर छात्रा की सीनियर छात्र ने गला दबाकर की हत्या, मर्डर की वजह हैरान करने वाली

Fri, 25 Aug 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Aug 2017 06:18 PM IST
सार

12वीं कक्षा की छात्रा की गला दबाकर हत्या  
दोस्त गिरफ्तार, बातचीत नहीं करने से नाराज होकर उठाया कदम        
रोहिणी सेक्टर-17 में घर से 50 मीटर दूर गली से शव बरामद   
अमर उजाला ब्यूरो 
नई दिल्ली।

विज्ञापन
student shreya murdered by senior student in delhi
shreya murder - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी इलाके में बुधवार रात 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की गला घोटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोस्त व स्कूल में साथ पढ़ने वाले सीनियर छात्र सार्थक कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। 

student shreya murdered by senior student in delhi
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि आरोपी सार्थक कपूूर परिजनों के साथ रोहिणी सेक्टर-11 में रहता है और रोहिणी स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट में बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र है। जबकि श्रेया शर्मा(17) रोहिणी सेक्टर-17 में अपने पिता योगेश कुमार, मां ललिता, दादी लीलावती और छोटा भाई दिनेश (10) के साथ रहती थी। योगेश शर्मा दरियागंज स्थित कॉपरेटिव बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं।

student shreya murdered by senior student in delhi
- फोटो : अमर उजाला

परिवार वालों के मुताबिक बुधवार शाम श्रेया घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। बुधवार रात साढ़े आठ बजे तक वह घर नहीं पहुंची तो पिता ने उसके मोबाइल पर फोन किया। उसका मोबाइल बंद मिला। परिवार वालों ने उसके दोस्तों से संपर्क किया तो पता चला कि श्रेया को सार्थक के साथ था। परिवार वालों ने सार्थक को फोन कर घर बुलाया। लेकिन सार्थक ने श्रेया के साथ होने से इनकार कर दिया और उसे खोजने में मदद करने का नाटक करने लगा। इसके बाद परिजनों ने केएन काटजू मार्ग थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
student shreya murdered by senior student in delhi
- फोटो : अमर उजाला

योगेश कुमार ने सार्थक पर बेटी को तंग करने और पीछा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने श्रेया के कुछ दोस्तों से पूछताछ करने के बाद सार्थक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ  की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने तड़के चार बजे आरोपी की निशानदेही पर सेक्टर-17 रोहिणी से श्रेया का शव बरामद कर लिया। सार्थक ने पुलिस को बताया कि श्रेया उससे बातचीत नहीं कर रही थी, जिससे वह गुस्से में था। बुधवार शाम श्रेया ट्यूशन से निकलने के बाद उससे बातचीत किए बिना घर जाने लगी। घर से पचास मीटर पहले सुनसान गली में उसने श्रेया को पकड़ लिया। दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान उसने श्रेया का गला दबा दिया।  

विज्ञापन
student shreya murdered by senior student in delhi
- फोटो : अमर उजाला

होनहार बेटी श्रेया की मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके कमरे में रखे सर्टिफिकेट और मेडल्स उसकी याद दिला रहे हैं। उसके पिता योगेश बताते हैं कि दसवीं कक्षा में उसने नासा साइंस की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में दिल्ली से सात ही बच्चे चुने गए थे, जिसमें श्रेया भी शामिल थी। वह तीन राउंड क्लीयर कर चुकी थी। योगेश के मुताबिक उसने एशियाड ओलंपियाड में भी कई बार शिखर पर रही। श्रेया की मां नेचुरोपेथी की डॉक्टर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed