{"_id":"6b01a532ecc403114602feca","slug":"du-executive-and-academic-council-elections-to-be-held-on-february-4-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164261-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : चार फरवरी को होंगे कार्यकारी और अकादमिक परिषद के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू : चार फरवरी को होंगे कार्यकारी और अकादमिक परिषद के चुनाव
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यकारी परिषद (एग्जीक्यूटिव काउंसिल) और अकादमिक परिषद (एकेडमिक काउंसिल) के सदस्यों के चुनाव 4 फरवरी को होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में सभी कॉलेजों और संस्थानों के प्राचार्यों तथा निदेशकों को सूचना जारी कर दी है।
कार्यकारी परिषद के लिए शिक्षकों और योग्य पुस्तकालय कर्मचारियों में से दो प्रतिनिधि चुने जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय पुस्तकालय के प्रोफेशनल जूनियर और उससे ऊपर के पदों पर कार्यरत कर्मचारी तथा कॉलेजों के पुस्तकालयाध्यक्ष भी चुनाव में भाग ले सकेंगे। हालांकि, संकायों के डीन, कॉलेजों के प्राचार्य और प्रॉक्टर इस चुनाव के लिए निर्धारित मतदाता श्रेणी में शामिल नहीं होंगे।
वहीं, अकादमिक परिषद के लिए 26 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। इनमें विश्वविद्यालय के शिक्षक और प्रोफेशनल जूनियर या उससे ऊपर के पद पर कार्यरत योग्य पुस्तकालय कर्मचारी शामिल होंगे। नियमों के तहत इन 26 सदस्यों में कम से कम चार विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त व्यक्ति, चार महिलाएं, चिकित्सा संकाय से एक शिक्षक और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कराने वाले गैर-चिकित्सा संकायों से एक शिक्षक का प्रतिनिधित्व अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि ये दोनों परिषद डीयू की महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली संस्थाएं हैं। इनके माध्यम से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक मामलों पर विचार-विमर्श तथा नीतिगत फैसले लिए जाते हैं। ऐसे में इन चुनावों को विश्वविद्यालय के शिक्षकों योग्य पुस्तकालय कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व के लिहाज से अहम माना जा रहा है।