{"_id":"6b01af9f3d65938fbd0623ad","slug":"secondary-organics-account-for-the-largest-share-of-pollution-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164272-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रदूषण में सेकेंडरी ऑर्गेनिक की सबसे बड़ी हिस्सेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रदूषण में सेकेंडरी ऑर्गेनिक की सबसे बड़ी हिस्सेदारी
विज्ञापन
पीएम 2.5 में 27.2 फीसदी योगदान, कूड़ा जलाने से 19.4 और वाहनों से 16.6 फीसदी प्रदूषण, पराली ही नहीं, शहर के भीतर के स्रोत भी बड़ी चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली की हवा में प्रदूषण के लिए हर साल पराली जलाने की घटनाओं पर सबसे ज्यादा चर्चा होती है, लेकिन प्रदूषण के स्रोतों का ताजा विश्लेषण बताता है कि इसकी वजह केवल खेतों में जलने वाली पराली नहीं है।
शुक्रवार को आईआईटीएम के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के पीएम 2.5 में सबसे बड़ा अनुमानित योगदान सेकेंडरी ऑर्गेनिक का रहा। इसकी हिस्सेदारी 27.2 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, बायोमास बर्निंग से 21.2 फीसदी, कूड़ा जलाने से 19.4 फीसदी और वाहनों से 16.6 फीसदी प्रदूषण होने का अनुमान है।
हवा में रासायनिक प्रतिक्रियाओं से बन रहे महीन कण
विश्लेषण के मुताबिक, पीएम 2.5 में 27.2 फीसदी हिस्सेदारी सेकेंडरी ऑर्गेनिक की है। यह प्रदूषण सीधे किसी वाहन या चिमनी से धुएं के रूप में नहीं निकलता, बल्कि वातावरण में रासायनिक प्रतिक्रियाओं से बनता है। वाहनों, ईंधन के दहन, पेंट और सॉल्वेंट से निकलने वाले वाष्पशील कार्बनिक यौगिक (वीओसी) हवा में प्रतिक्रिया कर सेकेंडरी ऑर्गेनिक एरोसोल बनाते हैं। ये बेहद महीन कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
कूड़ा और बायोमास जलाना भी बड़ी वजह
पीएम 2.5 में कूड़ा जलाने की हिस्सेदारी 19.4 फीसदी है। इसमें प्लास्टिक, रबर और ई-कचरे समेत विभिन्न अपशिष्ट जलने से निकलने वाला धुआं शामिल है। वहीं, बायोमास बर्निंग का योगदान 21.2 फीसदी आंका गया है। इसमें पराली के अलावा लकड़ी, उपले और अन्य ठोस जैव ईंधन जलाने से होने वाला प्रदूषण भी शामिल है।
वाहनों से 16.6 फीसदी प्रदूषण
वाहनों के उत्सर्जन की हिस्सेदारी 16.6 फीसदी रही। इसके अलावा सेकेंडरी इनऑर्गेनिक प्रदूषण 10.4 फीसदी दर्ज किया गया, जिसमें सल्फेट, नाइट्रेट और अमोनिया जैसे घटक शामिल हैं। कोयला दहन से 2.5 फीसदी, सड़क की धूल और मिट्टी से 2.3 फीसदी तथा औद्योगिक स्रोतों से 0.3 फीसदी प्रदूषण होने का अनुमान है।