फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूलों में भी पहुंचा ये सुसाइड गेम, 7 साल की बच्ची ने बताई हैरान करने वाली कहानी

Fri, 25 Aug 2017 06:13 PM IST
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 25 Aug 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
7 years girl share horrible experience Blue Whale Suicide Game
blue whale - फोटो : सोशल मीड‌िया

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैन ब्लू व्हेल गेम स्कूलों की जरिए धीरे-धीरे घरों में प्रवेश कर रहा है। एक ऐसा ही मामला संज्ञान में आया है। एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली सात वर्षीय छात्रा को दो छात्रों ने ब्लू व्हेल गेम खेलने के लिए कहा।

पूरा खेलना पड़ता है गेम

7 years girl share horrible experience Blue Whale Suicide Game
blue whale - फोटो : अमर उजाला

बच्ची ने घर जाकर पापा के फोन में गेम डाउनलोड कर लिया, मगर उसके परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब छात्रा रात को सोयी नहीं और रोने लगी, तब जाकर परिजनों को उसने आप बीती बताई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

7 years girl share horrible experience Blue Whale Suicide Game
blue whale - फोटो : सोशल मीड‌िया

इस घटना से ऐसा लगता है कि स्कूल के बच्चों द्वारा स्कूलों में यह ब्लू व्हेल गेम खेलने का संदेश दिया जा रहा है। इससे पहले कोई घटना घटे, स्कूलों को सतर्क होना पड़ेगा। बता दें कि दिल्ली में रहने वाली छात्रा की बुआ मीडियाकर्मी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
7 years girl share horrible experience Blue Whale Suicide Game
blue whale - फोटो : सोशल मीड‌िया

बुआ के पूछने पर बच्ची ने उन्हें इसके बारे में बताया कि स्कूल के एक छात्र ने उसे उस गेम को खेलने के लिए कहा था। घर के सभी सदस्य चौंक गए। बच्ची स्कूल जाने से डर रही थी लेकिन घरवालों ने उसे समझा बुझाकर स्कूल भेज दिया। वहीं, बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। साथ ही वह बुरी तरह से सहमी हुई है।

विज्ञापन
7 years girl share horrible experience Blue Whale Suicide Game
blue whale - फोटो : सोशल मीड‌िया

7 वर्षीय बच्ची की मीडियाकर्मी बुआ ने बृहस्पतिवार को अपनी फेसबुक टाइम लाइन पर सभी वाक्य और उसकी वीडियो शेयर की है। फेसबुक टाइम लाइन के अनुसार, छात्रा ने यह गेम अपने पिता के फोन में डाउनलोड कर रखा था। छात्रा बार-बार बुरी तरह से रो रही है और अब स्कूल और वैन में जाने से इनकार कर रही है। फोनरवा के अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि वह अपनी तरफ से स्कूलों को सलाह देंगे कि इस तरह घटनाएं रोकने के लिए स्कूल ठोस प्रबंध करे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed