फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा नेता हत्याकांड में चौंकाने वाला मोड़, नजरअंदाज किया तो भून डाला

Sun, 02 Jun 2019 12:43 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Jun 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
sp leader ramtek kataria killed after Ignore threat in greater noida
सपा नेता रामटेक कटारिया की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दादरी के ट्रांसपोर्टर रमेश कटारिया का शव अलीगढ़ में मिलने के मामले में सपा नेता रामटेक कटारिया समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। 13 जून को न्यायालय में सुनवाई थी। इन्हीं पांच में से एक ने बताया कि दूसरे पक्ष ने एफआर निरस्त कराने के लिए उन्हें धमकी दी थी। धमकी को नजरअंदाज करने पर रामटेक की हत्या कर दी गई। पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
sp leader ramtek kataria killed after Ignore threat in greater noida
सपा नेता रामटेक कटारिया की हत्या - फोटो : अमर उजाला
नामजदों में भाजयुमो के जिला महामंत्री अन्नू कटारिया और एक सभासद बालेश्वर का नाम भी शामिल है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक का कहना है कि कई जगहों पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दादरी के जारचा रोड पर शुक्रवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब सपा के एक बड़े नेता रामटेक कटारिया को दिनदहाड़े गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था।
 
sp leader ramtek kataria killed after Ignore threat in greater noida
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि रामटेक कटारिया अपनी कार से जा रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार रोक कर उन्हें गोलियों से भून दिया। उन्हें चार गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रामटेक कटारिया दादरी विधानसभा क्षेत्र से सपा अध्यक्ष थे। इस मामले पर गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में आज एक व्यक्ति की हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sp leader ramtek kataria killed after Ignore threat in greater noida
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
व्यक्ति का नाम रामटेक कटारिया है और यह बताया गया है कि इस व्यक्ति के समाजवादी पार्टी से संबंध थे। यह हत्या प्रथम दृष्टया में पारिवारिक भाइयों की आपसी रंजिश के चलते होना लगता है। उन्होंने कहा कि इस हत्या में प्रथम दृष्टया में कोई राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता होना प्रकाश में नहीं आया है। थाना दादरी में दिए आवेदक की तहरीर के आधार पर विपक्षियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
sp leader ramtek kataria killed after Ignore threat in greater noida
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता की हत्या में भाजयुमो के जिला महामंत्री को फंसाया गया है। वह निर्दोष हैं। हालांकि पुलिस अपना काम कर रही है।
विजय भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed