Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Politics: BJP-Akali alliance in Punjab complicates electoral equations for the Delhi Gurdwara Committee

सियासत: पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन से उलझ गए दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के चुनावी समीकरण, राह नहीं आसान

Fri, 27 Nov 2026 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 06:28 AM IST
सार

बड़ा सवाल यह है कि भाजपा दिल्ली में अपने नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ खड़ी होगी या गठबंधन सहयोगी अकाली दल बादल के साथ?

विज्ञापन
Politics: BJP-Akali alliance in Punjab complicates electoral equations for the Delhi Gurdwara Committee
मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल बादल के बीच गठबंधन ने दिल्ली की सिख राजनीति में नई उलझन पैदा कर दी है। पंजाब में दोनों दल 2027 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली में अगले साल होने वाले दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में उनके समर्थक ही आमने-सामने आ सकते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि भाजपा दिल्ली में अपने नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ खड़ी होगी या गठबंधन सहयोगी अकाली दल बादल के साथ?

विज्ञापन


दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की मौजूदा सत्तारूढ़ अकाली दल के नेताओं ने वर्ष 2021 में अकाली दल बादल के बैनर तले चुनाव लड़ा था, मगर उसके प्रमुख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा बाद में अकाली दल बादल से अलग होकर भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ कमेटी के बड़ी संख्या में सदस्य भी आ गए। इस तरह कमेटी में अकाली दल बादल के नाम से चुनाव लड़ने वाला सत्तारूढ़ धड़ा अब सिरसा के नेतृत्व और भाजपा के राजनीतिक समर्थन से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, अकाली दल दिल्ली के नेता परमजीत सिंह सरना और जागो के नेता मनजीत सिंह जीके की अकाली दल बादल में वापसी ने दिल्ली में पार्टी की दावेदारी को फिर सक्रिय कर दिया है। दोनों नेताओं की सिरसा से राजनीतिक अदावत किसी से छिपी नहीं है। कमेटी के मौजूदा पदाधिकारी भी सरना पर लगातार हमलावर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पंजाब में दोनों दलों के गठबंधन के बावजूद दिल्ली में इनके बीच एकजुटता की राह आसान नहीं दिख रही। अगले साल होने वाले दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी चुनाव में भाजपा के सामने असहज स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed