फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

108 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने पहली बार निजी विश्वविद्यालय में पहुंची स्मृति

Wed, 09 Mar 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 09 Mar 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
smriti irani in private university to unflur 108 feet long triclour in faridabad
निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेती स्मृति ईरानी - फोटो : Amar Ujala

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पहली बार किसी निजी विश्व विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल हुईं। महिला सशक्तीकरण का संदेश देते हुए केंद्रीय मंत्री ने सूरजकुंड रोड स्थित मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने केंद्रीय विश्व विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के सरकार के निर्णय को निजी विश्वविद्यालय द्वारा अपनाने की सराहना की। स्मृति ईरानी महिला दिवस पर मानव रचना की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के समापन पर पहुंची थीं।

केंद्रीय मंत्री ने मानव रचना परिसर में 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया

smriti irani in private university to unflur 108 feet long triclour in faridabad
Smriti Irani - फोटो : Amar Ujala

यह कार्यक्रम पूरे एक माह तक चला, जिसमें देश की विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मानव रचना परिसर में 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। छात्राओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की तरक्की से ही देश की तरक्की संभव है। शिक्षण संस्थाओं के वातावरण और ज्ञान की छवि ही विद्यार्थियों में दिखती है।

smriti irani in private university to unflur 108 feet long triclour in faridabad
सम्मान देतीं स्मृति ईरानी - फोटो : Amar Ujala

वे यहां जो सीखते हैं उसे ही जीवन में अपना कर देश की प्रगति में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक व कुछ लोग लड़कियों को हर काम के लिए टोकते व रोकते हैं, उन्हें लगता है कि लड़कियां कमजोर हैं और सभी काम नहीं कर सकती हैं, लेकिन बेटियां किसी से कम नहीं हैं, वे चाहें तो कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस पूर्व छात्राओं को किया सम्मानित

smriti irani in private university to unflur 108 feet long triclour in faridabad
Smriti Irani - फोटो : Amar Ujala

अभी तक के कार्यकाल में यह पहला मौका है कि जब वे किसी निजी विश्व विद्यालय कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। ध्वज फहराने की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने केंद्रीय विश्व विद्यालयों के लिए आदेश दिया था लेकिन निजी विश्वविद्यालय के इस कदम से योजना को गति व सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
smriti irani in private university to unflur 108 feet long triclour in faridabad
National Flag - फोटो : Amar Ujala

इस मौके पर सांसद भारतेंद्र सिंह, विधायक विपुल गोयल, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एन सी वाधवा, मानव रचना शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष प्रशांत भल्ला आदि मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मानव रचना की पूर्व दस छात्राओं को सम्मानित किया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed