अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक ओर जहां शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनकी उपलब्धियों पर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में महिलाओं को अपने हक के लिए सड़क पर उतरना पड़ा और कुछ को अपने परिवार का पेट भरने के लिए मजदूरी करने के लिए भी बाहर निकलना पड़ा। एक तरफ न्याय न मिलने पर महिलाओं ने डीसीपी सेंट्रल के खिलाफ प्रदर्शन किया तो दूसरी ओर पेयजल संकट को लेकर महिलाओं ने निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया का घेराव किया।
PHOTOS : देश की कुछ नारियों ने ऐसे भी मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया
सैकड़ों महिलाओं ने वीर एकलव्य दल के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र चंदेलिया के नेतृत्व में लघु सचिवालय स्थित डीसीपी सेंट्रल और एसएचओ सेंट्रल के खिलाफ प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त के नाम उन्हें ज्ञापन सौंपा। जितेंद्र चंदेलिया ने बताया कि 26 फरवरी को सेल्स टैक्स विभाग के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अपने ऑफिस के सामने रेखा, मीना, सविता, राजेश्वरी, सरोज, राजवती, हरवती सहित कई महिलाओं को ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन में जाने से रोका और उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उन्होंने सेंट्रल थाना एसएचओ को दी।
मजदूरी करती महिला
सभी महिलाओं की बात सनने के बाद आरोपी को थाने में बुलाया, जहां उसने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद भी एसएचओ ने आरोपी को छोड़ दिया। जब इसकी शिकायत डीसीपी सेंट्रल को दी गई तो उन्होंने जांच का आश्वासन दिया, परंतु आज तक जांच नहीं हुई। वहीं दूसरी ओर पेयजल संकट को लेकर डबुआ कॉलोनी सेक्टर-9 वार्ड की महिलाओं ने निगमायुक्त का घेराव किया और निगम अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पिछले दो महीने से कॉलोनी में पेयजल संकट बना हुआ है। निगम अधिकारियों को कई बार समस्या के बारे में अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन भी किया गया
फेस पेटिंग पर दिखी नारी शक्ति : एनआईटी स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में लड़कियों ने फेस पेटिंग के जरिये नारी शक्ति को छवि उकेरी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रंगारंग प्रस्तुति से समा बांध दिया गया। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी ने कहा कि नारी ने अपने साहस, परिश्रम व बुद्धिमत्ता के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है, इसके लिए वह हमेशा सम्मान की नजरों से देखी जाएंगी।
दूसरी ओर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक क्षेत्र में उपलब्धियों को छूने वाली संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही कई जगह जागरूकता रैली व जिलास्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।