फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे मिलेगा श्रद्धा को न्याय: पुलिस के इस सवाल पर फंसता चला गया आफताब, पूरे मामले में मिले ये सबूत, इनकी तलाश

Wed, 16 Nov 2022 08:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Nov 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
shraddha murder case Aftab poonawala kept getting stuck on question of not getting missing report
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला

सहमति संबंधों में रह रही श्रद्धा वालकर की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज नहीं कराकर आरोपी आफताब खुद ही फंस गया। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसने सबसे पहले यही कहा था कि श्रद्धा उसे छोड़कर चली गई है। ऐसे में पुलिस ने उससे सवाल किया था कि जब श्रद्धा छोड़कर चली गई थी तो उसने मिसिंग रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कराई। यही वह सवाल है कि जिसका आरोपी आज तक जवाब नहीं दे पाया है और इस सवाल में फंसता दिख रहा है। महरौली पुलिस इसे आरोपी के खिलाफ अहम सबूत मान रही है।

shraddha murder case Aftab poonawala kept getting stuck on question of not getting missing report
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को अभी तक आरोपी के खिलाफ ये सबूत मिले
- आरोपी आफताब ने जहां से सामान खरीदा था, वहां सामान के बिल ले लिए हैं और दुकानदारों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
- चापर, आरी व ब्लेड बेचने वाले दुकानदार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। ज्यादातर दुकानदारों ने उसकी पहचान कर ली है।
- आरोपी ने जहां से ऑनलाइन सामान खरीदा था, वहां से पुलिस ने डिटेल ले ली है। कंपनी के बयान दर्ज हो गए हैं।
- श्रद्धा के पिता, फ्लैट में रहने वाले अन्य लोग व श्रद्धा के दोस्तों के बयान दर्ज हो गए हैं।

shraddha murder case Aftab poonawala kept getting stuck on question of not getting missing report
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
- इलाज करने वाले डॉक्टर ने आफताब की पहचान कर ली है। डॉक्टर अनिल कुमार के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
- शरीर के पिछले हिस्से की करीब 13 हड्डियां बरामद हो गई हैं। हालांकि डीएनए जांच के बाद ही पता लगेगा कि वह श्रद्धा की हैं या नहीं।
- जंगल से मानव का एक हिस्सा मिला है, जिससे पता लग रहा है कि वह महिला का है।
- आरोपी का नार्को टेस्ट भी होगा। हालांकि नार्को टेस्ट की कानूनी मान्यता नहीं है।
- आरोपी ने पुलिस से ये कहा था कि श्रद्धा छोड़कर चली गई है। जबकि श्रद्धा के मोबाइल की लोकेशन छतरपुर में आती रही।
- श्रद्धा की हत्या के बाद आरोपी ने उसके खाते से अपने खाते में 54 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha murder case Aftab poonawala kept getting stuck on question of not getting missing report
जंगल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ये सबूत पुलिस को नहीं मिले हैं
- पुलिस को अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। ज्यादातर जगहों पर सीसीटीवी कैमरों में एक महीने की रिकॉर्डिंग है। श्रद्धा की मौत को छह महीने से ज्यादा हो गए हैं।
- पुलिस को अभी तक कोई फोरेंसिक सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
shraddha murder case Aftab poonawala kept getting stuck on question of not getting missing report
Shraddha Case - फोटो : अमर उजाला
-पुलिस को श्रद्धा के शव को काटने वाले औजार नहीं मिले हैं और न ही मिलने की संभावना है। वह एमसीडी के कूड़े के साथ चले गए।
- आफताब के घर से खाली फ्रिज मिला है। उससे भी कोई सबूत नहीं मिला है। मात्र फ्रिज ही सबूत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed