{"_id":"6388d9c48e7b9c6c9c17dcab","slug":"shraddha-murder-case-25-30-bones-have-been-found-from-forests-statements-of-so-many-people-have-been-recorded","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा हत्याकांड में अब तक: जंगलों से मिल चुकीं 25-30 हड्डियां, इतने लोगों के दर्ज हो चुके बयान, हुए ये टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा हत्याकांड में अब तक: जंगलों से मिल चुकीं 25-30 हड्डियां, इतने लोगों के दर्ज हो चुके बयान, हुए ये टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
श्रद्धा हत्याकांड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस सनसनीखेज हत्याकांड के राज से पर्दा उठ रहा है। जांच कर रही एसआईटी को अब तक मामले में महरौली और गुरुग्राम के जंगल से श्रद्धा की 25 से 30 हड्डियां मिल चुकी हैं। इसमें जबाड़ा भी शामिल है। इन सभी को जांच के लिए एफएसएल भेजा हुआ है। पुलिस की टीम ने अब तक 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसमें श्रद्धा के दोस्त, आफताब के दोस्त, दोनों के कॉमन दोस्त के अलावा दोनों के परिजन भी शामिल हैं। पुलिस एक-एक कर लोगों के बयान दर्ज कर केस में सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अब दावा कर रही है कि उनके पास आफताब को सजा दिलवाने के लिए काफी सबूत इकट्ठे हो चुके हैं। इससे पूर्व पुलिस आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट करवा चुकी है। उसकी रिपोर्ट आना बाकी है।
2 of 11
aftab poonawala
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, गुरुवार को आरोपी आफताब पूनावाला का रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में नार्को टेस्ट कराया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ नार्को टेस्ट करीब दो घंटे तक चला। एफएसएल अधिकारियों व विशेषज्ञों की मौजूदगी टेस्ट के दौरान आफताब से कई सवाल-जवाब किए गए। सूत्रों का कहना है कि उससे 50 से अधिक सवाल पूछे गए जिसमें श्रद्धा की हत्या और शव को ठिकाने लगाने समेत कई राजों को उगलवाने का प्रयास किया गया।
3 of 11
Shraddha Murder Case
- फोटो : फाइल फोटो
एफएसएल सूत्रों ने दावा किया है कि नार्को टेस्ट पूरी तरह सफल रहा। अब टेस्ट की रिपोर्ट को तैयार कर सीलबंद लिफाफे में अदालत के सामने पेश कर दिया जाएगा। टेस्ट के बाद आफताब की मेडिकल जांच करवाने और काउंसलिंग के बाद दोपहर के समय वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया। इस दौरान पूरी प्रकिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब
- फोटो : फाइल फोटो
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तय कार्यक्रम के तहत गुरुवार सुबह कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आफताब पूनावाला को तिहाड़ जेल से अंबेडकर अस्पताल लाया गया। सुबह करीब 10 बजे से उसका टेस्ट शुरू होना था। लेकिन पुलिस की टीम उसे अस्पताल में डेढ़ घंटे पहले ले आई। यहां सबसे पहले उसका मेडिकल करवाया गया। इसके बाद उसे टेस्ट और दवा के प्रभावों के बारे बताकर उसका कंसेंट ले लिया गया। इसके आफताब को अस्पताल की दूसरी मंजिल स्थित ओटी नंबर-दो में ले जाया गया।
विज्ञापन
5 of 11
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
यहां नार्को के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन कुमार की देखरेख में एनेस्थेटिस्ट ने आफताब को दवा दी। इस दौरान वहां छह से सात फॉरेंसिक एक्सपर्ट के अलावा अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम व फोटो एक्सपर्ट भी मौजूद रहे। सुबह करीब 10.00 बजे टेस्ट शुरू हुआ। इस दौरान फॉरेंसिक साइकोलॉजिस्ट ने एक के बाद एक आफताब से सवाल पूछना शुरू किए। सूत्रों का कहना है कि आफताब से 50 से अधिक सवाल पूछे गए, जिसके बाद कई महत्वपूर्ण राजों से पर्दा उठा। गहरी नींद के बीच बार-बार आफताब को थपकी देकर उठाया जाता और उससे सवालों के जवाब लिये जाते।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।