फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Aftab case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट पूरा, पुलिस को अब रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 01 Dec 2022 03:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Dec 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Narco test of Shraddha murder accused Aftab completed, police now waiting for report
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
दिल्ली के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का आज गुरुवार को नार्को टेस्ट हुआ। आफताब को नार्को टेस्ट के बाद ऑब्जरवेशन में रखा गया। रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में करीब दो घंटे तक आफताब का नार्को टेस्ट चला। अब रिपोर्ट का इंतजार रहा है। उम्मीद है कि नार्को टेस्ट से पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिलेंगी। टेस्ट के दौरान अंबेडकर अस्पताल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। डॉ नवीन कुमार के नेतृत्व में सात डॉक्टरों की टीम ने नार्को टेस्ट किया। इससे पहले, मंगलवार को पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब ने श्रद्धा की हत्या और शव के टुकड़े फेंकने की बात कबूल की थी। 
Shraddha Murder Case Narco test of Shraddha murder accused Aftab completed, police now waiting for report
Shraddha murder case - फोटो : अमर उजाला
वहीं, श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब की मनोचिकित्सक महिला दोस्त ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह आफताब के घर दो बार गई थी, लेकिन उसे एक बार भी नहीं लगा कि घर में शव के टुकड़े रखे हुए हैं। उसे श्रद्धा की हत्या की जानकारी नहीं थी।
Shraddha Murder Case Narco test of Shraddha murder accused Aftab completed, police now waiting for report
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आफताब ने महिला को श्रद्धा की अंगूठी गिफ्ट में दी थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था। पुलिस के अनुसार, आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Narco test of Shraddha murder accused Aftab completed, police now waiting for report
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
सिर व धड़ को करीब छह माह तक फ्रिज में रखे थे, इन्हें 18 अक्तूबर को छतरपुर के जंगल में फेंका गया था। पुलिस को अभी तक सिर व धड़ नहीं मिला है। श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने महिला दोस्त से डेट करना शुरू कर दिया था।

 
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Narco test of Shraddha murder accused Aftab completed, police now waiting for report
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
दोनों की मुलाकात उसी बंबल डेटिंग एप से हुई थी, जिससे श्रद्धा व आफताब मिले थे। महिला अक्तूबर में दो बार आफताब के छतरपुर स्थित किराये के फ्लैट पर आई थी, लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी कि श्रद्धा के शव के टुकड़े घर में रखे हुए हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed