फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Case: श्रद्धा के टुकड़े करने से लेकर ठिकाने लगाने तक...दरिंदे आफताब ने किए ये 12 सनसनीखेज खुलासे

Wed, 16 Nov 2022 02:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Nov 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case: 12 Sensational Revelations of Aftab Poonawalla
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मुंबई में जवान युवक और युवती के बीच डेटिंग एप के जरिए दोस्ती हुई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। प्यार में पागल युवक और युवती ने मुंबई छोड़ दिया। दिल्ली आए, दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर अफेयर की कहानी का दर्दननाक अंत भी हो गया। कातिल प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला(28) ने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर(26) की बेरहमी से हत्या की, फिर उसकी लाश के टुकड़े करने की सनसीखेज घटना ने सबको झकझोर दिया। आरोपी ने विदेशी क्राइम सीरियल डेक्सटर देखकर लाश के टुकड़े किए और उन्हें रात में ठिकाने भी लगाया। आरोपी ने बाथरूम में टुकड़े करने के बाद उन्हें धोकर पॉलिथीन में पैक किया और फ्रीज में रखा। 22 दिन तक रोजाना वह पिट्टू बैग में एक टुकड़े को रखता था और जंगल में फेंक कर आता था। महरौली पुलिस ने करीब छह महीने बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया। 
Shraddha Murder Case: 12 Sensational Revelations of Aftab Poonawalla
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
घर में हमेशा अगरबत्ती जलाकर रखता था
आरोपी आफताब को पता था कि शव को घर में रखने से बदबू आएगी। इस कारण वह घर में हमेशा अगरबत्ती जलाकर रखता था। इसके अलावा उसे रूम फ्रेशनर भी इस्तेमाल करता था। इस तरह उसने करीब 22 दिन में काफी रूम फ्रेशनर खाली कर दिए थे। पुलिस को अभी तक उस हथियार को बरामद नहीं कर पाई है जिससे उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े किए थे। वहीं, श्रद्धा का मोबाइल फोन भी अभी तक नहीं मिला है।

 
Shraddha Murder Case: 12 Sensational Revelations of Aftab Poonawalla
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
18 मई को झगड़े में आफताब ने की श्रद्धा की हत्या
18 मई को श्रद्धा और आफताब के बीच झगड़ा हुआ। विवाद के दौरान आफताब ने एक हाथ से श्रद्धा का मुंह दबाया। जब श्रद्धा चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दूसरे हाथ से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा। 19 मई को उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने शुरू किए। उसने सबसे पहले उसके हाथ व पैर काटे। इसके बाद वह दो दिन तक शव के टुकड़े करता रहा। टुकड़े को धोता और पोछकर बोरिक पाउडर लगाता। इसके बाद वह पॉलिथीन में पैककर फ्रीज में रख देता। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case: 12 Sensational Revelations of Aftab Poonawalla
आरोपी आफताब और मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
गूगल से सीखा खून साफ करने का तरीका
आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या के बाद खून साफ करने का तरीका जानने के लिए गूगल किया था। पुलिस ने दावा किया है कि आफताब ने मानव शरीर की संरचना के बारे में भी वहां से जानकारी जुटाई थी। आफताब ने पुलिस को बताया कि उसने मानव शरीर की रचना के बारे में पढ़ा था ताकि शरीर को काटने में मदद मिल सके। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आफताब के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को जब्त कर लिया है और इसकी पूरी तरह से जांच की जाएगी। 

 
विज्ञापन
Shraddha Murder Case: 12 Sensational Revelations of Aftab Poonawalla
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
'डेक्सटर' सहित कई क्राइम वेब सीरीज और फिल्में देखी
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने खुलासा किया कि सनसनीखेज श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने कत्ल करने से पहले 'डेक्सटर' सहित कई क्राइम वेब सीरीज और फिल्में देखी थीं। आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर आफताब ने उन्हें अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिया। महरौली थाने की पुलिस ने करीब छह महीने पहले हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए आफताब को गिरफ्तार कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed