फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, भाजपा नेता ने कराई थी हत्या

Sat, 30 May 2020 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 May 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
shivsena leader anurag sharma murder case BJP leader Chhatrapal Yadav murdered in moradabad
anurag sharma murder case - फोटो : अमर उजाला।
रामपुर पुलिस ने शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक अनुराग शर्मा की हत्या में उनके दोस्त भाजपा के पूर्व जिला मंत्री छत्रपाल यादव और उसके भाई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छत्रपाल के भाई पवन ने दो आरोपियों को तमंचा और बाइक उपलब्ध कराई थी, जिन्होंने 20 मई की रात अनुराग की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी ने आरोपियों छत्रपाल यादव, उसके भाई पवन, बाबू उर्फ हिमांशु और राजकिशोर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।
shivsena leader anurag sharma murder case BJP leader Chhatrapal Yadav murdered in moradabad
anurag sharma murder case - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल, दो तमंचे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी शगुन गौतम ने कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दावा किया कि अनुराग शर्मा की हत्या का षड्यंत्र किसी और ने नहीं, बल्कि उनके करीबी दोस्त भाजपा के पूर्व जिला मंत्री छत्रपाल यादव ने रचा था। छत्रपाल ने अनुराग को रास्ते से हटाने के लिए दो ऐसे लोगों को चुना था, जो उससे बदला लेना चाहते थे। छत्रपाल की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी थी। 

 
shivsena leader anurag sharma murder case BJP leader Chhatrapal Yadav murdered in moradabad
anurag sharma murder case - फोटो : अमर उजाला
एसपी शगुन गौतम ने बताया कि छत्रपाल यादव ने कुछ साल पहले एक चिटफंड कंपनी खोली थी, जिसमें उसे घाटा उठाना पड़ा था। इस मामले में उस पर मुकदमा भी हुआ था। जिन लोगों ने कंपनी में पैसा लगाया था वह अपना पैसा मांग रहे थे। अनुराग से छत्रपाल के दोस्ताना संबंध थे। उसने पत्नी के गहने तक उसे दे दिए थे। पुलिस के अनुसार, अनुराग अब पत्नी के गहने वापस मांग रहा था और अन्य लोग उससे अपना पैसा मांग रहे थे। ऐसे में छत्रपाल ने अनुराग को रास्ते हटाकर उसकी कमाई के साथ-साथ इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने की योजना बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shivsena leader anurag sharma murder case BJP leader Chhatrapal Yadav murdered in moradabad
भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए उसने हिमांशु उर्फ बाबू से संपर्क किया। उसके पिता की हत्या का आरोप सुनील पर लगा था। बाद में अनुराग ने इस मामले में दबाव डालकर समझौता करा दिया था और सुनील को अपने घर पर रख लिया था। इस वजह से हिमांशु अनुराग से रंजिश रखने लगा था। छत्रपाल ने हिमांशु के अलावा नूरमहल आवास विकास कॉलोनी के राजकिशोर से संपर्क किया। राजकिशोर ने एक बार अनुराग पर जानलेवा हमला किया था, तब वह बच गया था। इस मामले में छत्रपाल ने समझौता कराया था। 
विज्ञापन
shivsena leader anurag sharma murder case BJP leader Chhatrapal Yadav murdered in moradabad
anurag sharma murder case - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता छत्रपाल ने राजकिशोर को डराया कि समझौता तो हो गया है, लेकिन अनुराग तुमको नहीं छोड़ेगा। तुम्हारे पास अब एक ही रास्ता है कि अनुराग को रास्ते से हटा दो। इसके लिए मैं तुम्हें एक आदमी और हथियार दूंगा। छत्रपाल की योजना मुताबिक, उसके भाई पवन ने 20 मई को मोटरसाइकिल, दो तमंचे और कारतूस उपलब्ध कराए। दोनों ने 20 मई की रात में आगापुर रोड पर अनुराग को उस वक्त गोली मार दी, जब वह स्कूटी से अपने घर जा रहे था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed