{"_id":"5e4adb078ebc3ef296359a71","slug":"sharjeel-imal-instigated-big-riots-in-jamia-nagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जामिया नगर में बड़े दंगे के लिए शरजील ने उकसाया, 13 दिसंबर की हल्की-फुल्की पत्थरबाजी से नहीं था खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया नगर में बड़े दंगे के लिए शरजील ने उकसाया, 13 दिसंबर की हल्की-फुल्की पत्थरबाजी से नहीं था खुश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शरजील इमाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जामिया नगर के दंगों में जेएनयू के छात्र शरजील इमाम की भूमिका सामने आ गई है। 13 दिसंबर को हुई हल्की-फुल्की पत्थरबाजी से शरजील खुश नहीं था। ऐसे में उसने जामिया नगर में बड़ा दंगा करने के लिए लोगों को उकसाया।
2 of 5
शरजील इमाम
- फोटो : अमर उजाला
जामिया नगर में पहली बार माहौल शरजील इमाम की वजह से ही खराब हुआ था। उसने 13 दिसंबर को जामिया नगर में दो बार भड़काऊ भाषण दिया था। वह शाहीन बाग में 15 दिन से ज्यादा तक रहा था। दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने उसकी आवाज के सैंपल ले लिए हैं।
3 of 5
शरजील इमाम
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि शरजील 13 दिसंबर को सुबह जामिया नगर पहुंच गया था। उसने जामिया नगर में दोपहर को भाषण दिया। शाम को उसने फिर भड़काऊ भाषण दिया। इससे लोग भड़क उठे। उन्होंने पुलिस पर काफी देर तक पथराव किया था। पथराव के दौरान शरजील जामिया नगर में अंदर चला गया था। 13 दिसंबर के दंगे की एफआईआर जामिया नगर थाने में दर्ज है। शरजील 14 दिसंबर को भी जामिया नगर आया था। 15 दिसंबर को उसने शाहीन बाग में भड़काऊ भाषण दिया। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि शरजील के शाहीन बाग में दिए भड़काऊ भाषण की वजह से 15 दिसंबर को जामिया नगर में दंगे हुए थे। हालांकि उस दिन वह जामिया नगर में नहीं था। वह रात में जेएनयू चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शरजील इमाम
- फोटो : Social Media
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद शरजील शाहीन बाग में दो जनवरी तक रहा था। पूछताछ में पता चला है कि शाहीन बाग का धरना-प्रदर्शन शरजील के भड़काऊ भाषणों के बाद शुरू हुआ था। पुलिस ने 13 दिसंबर को हुई एफआईआर में शरजील को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
5 of 5
शरजील इमाम
- फोटो : ANI
अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, जामिया नगर दंगे के मामले में अब तक जो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, उनसे फिर से पूछताछ की जाएगी। उनसे शरजील के बारे में पूछा जाएगा। दूसरी तरफ, अपराध शाखा की एसआईटी ने शरजील की आवाज के सैंपल ले लिए हैं। जामिया नगर व शाहीन बाग में दिए गए भड़काऊ भाषण की आवाज से इनका मिलान कराया जाएगा। पुलिस ने सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेज जल्द ही रिपोर्ट मांगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।