फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 मिनट के लिए खुला शाहीन बाग का रास्ता, भड़क उठे प्रदर्शनकारी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला माहौल

Fri, 21 Feb 2020 09:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Feb 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Shaheen Bagh road open today for 10 minutes due to heavy jam
शाहीन बाग में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

कालिंदी कुंज के पास से फरीदाबाद की ओर जाने वाले रास्ते को शुक्रवार को दस मिनट के लिए खोल दिया गया। यह रास्ता नोएडा के यमुना पुल से होता हुआ कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन तक आता है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि पुल के पास एक गाड़ी के खराब होने से रास्ते पर जाम लग गया था। इसे देखते हुए कुछ देर के लिए रास्ते को चार पहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया था। इससे पहले बैराज पुल से दोपहिया वाहन लंबे वक्त से आ रहे हैं। इस संबंध में कालिंदी कुंज के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि शाहीन बाग की ओर जाने वाला रास्ता अब भी बंद है। मामला कोर्ट में है। इसलिए बगैर किसी निर्देश के रास्ते को दोबारा शुरू नहीं किया जा सकता।


 

Shaheen Bagh road open today for 10 minutes due to heavy jam
शाहीन बाग के रास्ते पर लगा बैरिकेट - फोटो : अमर उजाला

नोएडा पुलिस ने कालिंदी कुंज से फरीदाबाद और जैतपुर जाने वाले रास्ते से बैरिकेड हटा दिया। यह रास्ता महामाया ब्रिज से होता हुआ दिल्ली और फरीदाबाद जाता है। शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने इस रास्ते को बैरिकेड लगाकर चार पहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया था। अचानक रास्ता खुले होने की सूचना से उन लोगों ने चैन की सांस ली, जिन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। हालांकि कुछ देर के बाद रास्ते को बंद कर दिया गया। 

Shaheen Bagh road open today for 10 minutes due to heavy jam
शाहीन बाग - फोटो : अमर उजाला

एंबुलेंस के लिए खुले रास्ते को लेकर फैला भ्रम
महामाया फ्लाईओवर पर एक बस खराब होने के कारण रोड पर वाहनों का जाम बढ़ने से फंसी एक एंबुलेस को रास्ता देने के लिए बैरिकेड को हटाया गया था। इसका फायदा उठाते हुए कुछ कारों ने भी उसके पीछे चलते हुए बैरिकेड को पार कर लिया। इसके तत्काल बाद बैरिकेड को बंद कर दिया गया। इस पर कुछ लोगों ने रास्ते को खोले जाने की अफवाह उड़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaheen Bagh road open today for 10 minutes due to heavy jam
शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

इसलिए बंद रखा है नोएडा का रास्ता
शाहीन बाग में धरने के चलते नोएडा से कालिंदी कुंज की ओर यमुना पुल से आने वाले ट्रैफिक को बंद रखा गया है, ताकि दिल्ली के सरिता विहार, मथुरा रोड और शाहीन बाग के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक सुचारु चल सके। पुलिस का तर्क है कि कालिंदी कुंज के पास जाम लगने से हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसलिए नोएडा की ओर से भी गाड़ियों को रोका गया है।

विज्ञापन
Shaheen Bagh road open today for 10 minutes due to heavy jam
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

शाहीन बाग से इन रास्तों पर पड़ रहा असर
कालिंदी कुंज और ओखला के बीच मौजूद रोड नंबर-13ए का अंडरपास भी बंद है। मथुरा रोड से यूपी के नोएडा की तरफ जाने वाले वाहन आश्रम चौक, डीएनडी और नोएडा लिंक रोड होकर निकल रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed