{"_id":"5e33b1f28ebc3e7d586bba94","slug":"shaheen-bagh-protest-minor-told-to-neighbors-on-phone-to-watch-tv-before-firing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘कॉल मत करो, टीवी चैनल पर देखो मैं क्या करने वाला हूं’, नजदीकियों से फोन पर बोला था नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कॉल मत करो, टीवी चैनल पर देखो मैं क्या करने वाला हूं’, नजदीकियों से फोन पर बोला था नाबालिग
Fri, 31 Jan 2020 10:19 AM IST
शाहरुख खान
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग करता नाबालिग
- फोटो : अमर उजाला
जेवर निवासी नाबालिग के दिल्ली स्थित जामिया में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह तीन दिन से लगातार 29 जनवरी 2018 में कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई चंदन की हत्या का बदला लेने के लिए फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट कर रहा था। इसके बावजूद पुलिस उसके इरादों को भांप नहीं पाई। उसने यह भी लिखा था कि 31 जनवरी तक मेरी पोस्ट को हल्के में मत लेना। चंदन भाई तुम्हारी हत्या का बदला लेना है। उसने ये भी लिखा था कि ‘जल्द दूंगा आजादी’। अगर उसे कुछ हो जाए तो उसके शरीर को भगवा कपड़े में लपेटा जाए।
पिस्टल लहराता हुआ नाबालिग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, एक सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर वह तमंचा लेकर दो राज्यों की सीमा कैसे पार कर गया। यूपी की सीमा से होता हुआ वह अतिसुरक्षित समझी जाने वाली देश की राजधानी में प्रदर्शनकारियों की भीड़ के पास पहुंच गया और किसी ने उसकी तलाशी तक नहीं ली। हालांकि, इसकी जांच चल रही है कि वह तमंचा जेवर से ले गया था या फिर उसे दिल्ली में किसी ने उपलब्ध कराया था।
गोली लगने से घायल
- फोटो : अमर उजाला
जेवर से जामिया की दूरी लगभग 72 किमी है। जेवर से घटनास्थल तक पहुंचने के लिए नाबालिग ने बस, ऑटो आदि से ही सफर किया होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश से दिल्ली में प्रवेश के दौरान यात्रियों व वाहनों की चेकिंग नहीं की जा रही। जबकि लगातार दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलर्ट किया जा रहा है। दिल्ली में जहां-जहां प्रदर्शन हो रहे हैं। वहां पर पुलिस का कड़ा पहरा है, इसके बावजूद आरोपी प्रदर्शनकारियों के बीच आसानी से पहुंच गया और गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जामिया में गोली चलाने वाला शख्स
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पोस्ट में शाहीन भाग लिखा
नाबालिग ने फेसबुक की एक पोस्ट में शाहीन बाग को शाहीन भाग लिखा था। उसने एक फेसबुक पोस्ट में शाहीन बाग के पास धरना दे रहे बुजुर्ग को फोटो भी पोस्ट किया था। इससे इस बात की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि वह पहले शाहीन बाग गया। इसके बाद वह पुलिस सुरक्षा या अन्य किसी वजह से वहां से जामिया के पास पहुंच गया।

पुलिस की गिरफ्त में नाबालिग
- फोटो : अमर उजाला
अवैध हथियार का धड़ल्ले से कारोबार
पूर्व में हुई वारदात में अक्सर अवैध हथियार पुलिस बरामद करती रही है। इनमें से कई हथियार देखने को बिल्कुल नए होते हैं। नाबालिग द्वारा इस्तेमाल किया गए तमंचे में भी पीतल की बट चमक रही थी। तमंचा नया लग रहा था। ऐसे में इस आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि क्षेत्र में अवैध हथियारों कारोबार जारी है।