फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो तेज रफ्तार बसों के बीच में पिसा स्कूटी सवार, शरीर के हो गए दो टुकड़े

Thu, 10 May 2018 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 May 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
scooty rider crushed between two speedy buses in delhi, body divided in two pieces
accident
दिल्ली कोटला मुबारकपुर थाना इलाके में रिंग रोड पर बसों की तेज रफ्तार ने बुधवार सुबह एक स्कूटी सवार युवक की जान ले ली। वह दो बसों के बीच पिस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
scooty rider crushed between two speedy buses in delhi, body divided in two pieces
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए थे। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों चालकों को गिरफ्तार कर बसें जब्त कर ली हैं। दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे दिल्ली से नोएडा जा रही शारदा यूनिवर्सिटी गेटर नोएडा की बस ने रिंग रोड पर तनिष्क शोरूम के पास अचानक ब्रेक ले लिए।

scooty rider crushed between two speedy buses in delhi, body divided in two pieces
- फोटो : अमर उजाला

बस के पास स्कूटी सवार मनोज कुमार सैनी (38) और बाइक सवार शशांक (18) चल रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गुरुग्राम की अलफलाह यूनिवर्सिटी की बस का चालक गलत साइड से अगली बस को ओवरटेक करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
scooty rider crushed between two speedy buses in delhi, body divided in two pieces
- फोटो : अमर उजाला

इससे दोनों बसें टकरा गईं और मनोज कुमार सैनी व शशांक दोनों बसों के बीच में पिस गए। मनोज कुमार सैनी के शरीर के दो टुकड़े हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शशांक के पैर में फ्रेक्चर है और उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों चालक बसों को लापरवाही से चला रहे थे। इस कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
scooty rider crushed between two speedy buses in delhi, body divided in two pieces
- फोटो : लाल सिंह

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पीछे से आ रही बस की स्पीड काफी ज्यादा थी। इसी कारण वह ओवरटेक करते समय अगली बस से टकरा गई। मनोज सैनी ने हेलमेट भी लगा रखा था, मगर वह दोनों बसों के बीच में आ गया। मस्जिद मोठ का रहने वाला मनोज कूरियर का काम करता था। महरौली निवासी शशांक छात्र है। पुलिस ने शारदा यूनिवर्सिटी की बस के ड्राइवर दिनेश और अलफलाह यूनिवर्सिटी की बस के ड्राइवर शरबजीत को गिरफ्तार कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed