{"_id":"5af2aa2b4f1c1b64098b8fda","slug":"girl-rape-in-greater-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"9वीं की छात्रा का पीछा करते हुए पहुंच गए घर, बेहोश कर की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9वीं की छात्रा का पीछा करते हुए पहुंच गए घर, बेहोश कर की दरिंदगी
Thu, 10 May 2018 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 10 May 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
girl rape
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कासना कोतवाली क्षेत्र के पी-3 सेक्टर निवासी नौवीं कक्षा की छात्रा के ट्यूशन से लौटने के दौरान दो आरोपी पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए। एक आरोपी ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ अश्लीलता करनी शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर पीड़िता का गला दबा दिया। (फोटोः अमर उजाला)
2 of 5
जब छात्रा बेहोश हो गई तो आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि परिजनों के यूपी 100 पर सूचना देने के बावजूद पुलिस ने तीन दिन तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को एसएसपी से शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई की गई। मंगलवार को सेक्टर पी-3 निवासी छात्रा शनिवार दोपहर ट्यूशन गई थी। वहां तबियत खराब होने से वह कुछ जल्दी घर पहुंच गई। छात्रा का पीछा करते हुए बाइक सवार दो युवक उसके घर तक पहुंच गए। छात्रा तबियत खराब होने के कारण बिस्तर पर लेट गई।
3 of 5
इस बीच एक आरोपी ने घर में घुसकर अश्लील हरकत शुरू कर दी। आरोपी ने छात्रा के मुंह पर रुमाल लगा दिया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश की। इससे पीड़िता के मुंह से खून निकला और वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी दुष्कर्म करके फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिजनों ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आश्वासन देकर लौट आई। इधर, तीन दिन तक मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने व पीड़िता का मेडिकल न कराने पर मंगलवार को छात्रा की मां और अन्य लोगों ने एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा से मुलाकात की। इसके बाद परिजन कासना कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान मीडिया कर्मियों को भी मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
5 of 5
एसपी देहात सुनीति ने कहा, घटना के दिन यूपी 100 को किसी युवक के घर में घुसने की सूचना दी गई थी। यूपी-100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी लेकिन पीड़ित पक्ष वहां मंगलवार को पहुंचा। यह नहीं बताया गया था कि दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। तब भी चिकित्सक ने पुलिस को सूचना नहीं दी। अब, शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।