दो तेज रफ्तार बसों के बीच में पिसा स्कूटी सवार, शरीर के हो गए दो टुकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए थे। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों चालकों को गिरफ्तार कर बसें जब्त कर ली हैं। दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे दिल्ली से नोएडा जा रही शारदा यूनिवर्सिटी गेटर नोएडा की बस ने रिंग रोड पर तनिष्क शोरूम के पास अचानक ब्रेक ले लिए।
बस के पास स्कूटी सवार मनोज कुमार सैनी (38) और बाइक सवार शशांक (18) चल रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गुरुग्राम की अलफलाह यूनिवर्सिटी की बस का चालक गलत साइड से अगली बस को ओवरटेक करने लगा।
इससे दोनों बसें टकरा गईं और मनोज कुमार सैनी व शशांक दोनों बसों के बीच में पिस गए। मनोज कुमार सैनी के शरीर के दो टुकड़े हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शशांक के पैर में फ्रेक्चर है और उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों चालक बसों को लापरवाही से चला रहे थे। इस कारण यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पीछे से आ रही बस की स्पीड काफी ज्यादा थी। इसी कारण वह ओवरटेक करते समय अगली बस से टकरा गई। मनोज सैनी ने हेलमेट भी लगा रखा था, मगर वह दोनों बसों के बीच में आ गया। मस्जिद मोठ का रहने वाला मनोज कूरियर का काम करता था। महरौली निवासी शशांक छात्र है। पुलिस ने शारदा यूनिवर्सिटी की बस के ड्राइवर दिनेश और अलफलाह यूनिवर्सिटी की बस के ड्राइवर शरबजीत को गिरफ्तार कर लिया है।