{"_id":"6af2495b7e343158d50400d4","slug":"number-of-injured-animals-and-birds-in-hospitals-increases-after-diwali-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में जश्न, जमीन पर बेजुबानों की जंग: दो कुत्तों की पूंछ में पटाखे बांधे, बेजुबान जानवर बुरी तरह से जल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में जश्न, जमीन पर बेजुबानों की जंग: दो कुत्तों की पूंछ में पटाखे बांधे, बेजुबान जानवर बुरी तरह से जल गए
Tue, 10 Nov 2026 03:59 AM IST
Vijay Singh Pundir
सचिन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
सचिन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:59 AM IST
सार
चैरिटी बर्ड्स अस्पताल के डॉ. रामेश्वर यादव ने बताया कि दिवाली के बाद उनके अस्पताल में 25 घायल और बीमार पक्षी पहुंचे। उन्होंने बताया कि पटाखों के धमाकों से अटैक आने के कारण दो पशु-पक्षियों की मौत भी हुई।
विज्ञापन
दिवाली के बाद अस्पतालों में बढ़ी घायल पशु-पक्षियों की संख्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली पर हुई आतिशबाजी में झुलसे कुत्ते-बिल्लियां और पटाखों की आवाज सुनकर घोंसलों से घबराकर गिरे परिंदे मंगलवार को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे। इनमें कई परिंदों ने अभी उड़ना भी नहीं सीखा है। हादसे में किसी के पंख टूट गए तो कोई डर के कारण खाना छोड़कर कोने में दुबका है।
विज्ञापन
चैरिटी बर्ड्स अस्पताल के डॉ. रामेश्वर यादव ने बताया कि दिवाली के बाद उनके अस्पताल में 25 घायल और बीमार पक्षी पहुंचे। उन्होंने बताया कि पटाखों के धमाकों से अटैक आने के कारण दो पशु-पक्षियों की मौत भी हुई।
विज्ञापन
द्वारका के पशु अस्पताल में 16 कुत्ते और 10 बिल्लियों का इलाज किया गया। इनमें कई झुलसे थे और कुछ को पटाखों से चोट भी लगी थी। दो कुत्तों की पूंछ में पटाखे बांध दिए गए थे। मोहन गार्डन से दो कुत्तों को अस्पताल लेकर पहुंचे विवेक ने बताया कि दोनों कुत्ते बुरी तरह जले थे और जोर-जोर से चिल्ला रहे थे।
विज्ञापन
पक्षी भटक जाते हैं रास्ता
डॉक्टरों के अनुसार, धुएं और हवा में फैले हानिकारक कणों से पक्षियों को सांस लेने में दिक्कत होती है। रात में सक्रिय रहने वाले पक्षी तेज आवाज और चमक से रास्ता भटक जाते हैं। मुनिरका निवासी राजन ने बताया कि दिवाली आतिशबाजी के दौरान कबूतर उनकी छत पर आ गिरा, जो काफी डरा हुआ था। उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। पशु चिकित्सक डॉ. बिपुल के मुताबिक, पटाखों की आवाज से कुत्ते बहुत डर जाते हैं। कुछ चिड़चिड़े हो जाते हैं और काटने की कोशिश भी कर सकते हैं। क्लीनिक में रोजाना ऐसे तीन से चार मामले आ रहे हैं।