{"_id":"6af281352320861e42049c9f","slug":"delhi-ncr-aqi-today-update-delhi-now-faces-a-double-onslaught-of-pollution-laden-smoke-and-haze-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध-धुएं का डबल अटैक: दिल्ली के इंडिया गेट के आसपास एक्यूआई 258, जानें एनसीआर में कहां सबसे ज्यादा हवा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध-धुएं का डबल अटैक: दिल्ली के इंडिया गेट के आसपास एक्यूआई 258, जानें एनसीआर में कहां सबसे ज्यादा हवा खराब
Tue, 10 Nov 2026 07:58 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में अब प्रदूषण के धुएं के साथ धुंध का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में दिवाली के दूसरे दिन सुबह धुंध की मोटी परत दिखाई दी। शहर के कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखा गया। सुबह 6:45 बजे के आसपास लिए गए दृश्यों में यह स्थिति स्पष्ट नजर आई।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है। धौला कुआं क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 194 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। यह स्तर संवेदनशील व्यक्तियों के लिए सांस लेने में हल्की परेशानी पैदा कर सकता है। वहीं, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 258 रहा। यह 'खराब' श्रेणी में आता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में भी धुंध की परत देखी गई। सराय काले खां से भी सुबह कोहरे के दृश्य सामने आए।
विज्ञापन
एनसीआर में प्रदूषण का स्तर
दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा के अंबाला में भी वायु गुणवत्ता की स्थिति संतोषजनक नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, अंबाला का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 दर्ज किया गया। इसे भी 'खराब' श्रेणी में रखा गया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि पूरे क्षेत्र में वायु प्रदूषण एक बड़ी चुनौती है। इन क्षेत्रों में भी लोगों को सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी
आज सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में दृश्यता काफी कम रही। धुंध और कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अक्षरधाम और सराय काले खां जैसे प्रमुख इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रही। कम दृश्यता के कारण यातायात की गति धीमी रही। यह स्थिति वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर की ओर इशारा करती है और जनजीवन को प्रभावित करती है।