फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी की कार और कैंटर की टक्कर मामले में नया मोड़, गुरुग्राम पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

Sat, 04 Jan 2020 10:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Jan 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
sapna choudhary car accident case gurugram police to send second notice to her for interrogation
सपना चौधरी की गाड़ी का एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम में 25 दिसंबर को कार हादसे में गायिका सपना चौधरी की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। पहले नोटिस का जवाब नहीं देने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अब सपना चौधरी को दोबारा नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है।

sapna choudhary car accident case gurugram police to send second notice to her for interrogation
सपना चौधरी की कार का एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार के मुताबिक कैंटर चालक की शिकायत में बताई गई फॉर्च्यूनर कार सपना चौधरी के नाम से दिल्ली में पंजीकृत है। ऐसे में शुक्रवार को सपना को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जाना था। उन्होंने बताया कि सपना से पूछताछ में पता किया जाएगा कि गाड़ी कौन चला रहा था और दूसरा शख्स कौन था। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि सपना शुक्रवार को भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंची थीं।

sapna choudhary car accident case gurugram police to send second notice to her for interrogation
सपना चौधरी की कार का एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया

25 दिसंबर देर रात को हीरो होंडा चौक के पास गायिका सपना चौधरी की फॉर्च्यूनर कार को किसी वाहन द्वारा टक्कर मारने की बात सामने आई थी। इसमें सपना के बाल-बाल बचने की बात कही गई थी। हालांकि बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि सपना की कार को कैंटर चालक ने टक्कर मारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna choudhary car accident case gurugram police to send second notice to her for interrogation
सपना चौधरी की कार का एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया

कार में हादसे के बाद एक चालक व अन्य युवक था जिन्होंने हादसे की शिकायत पुलिस को नहीं दी। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में कैंटर चालक और सपना चौधरी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया हालांकि, सपना ने मौखिक तौर पर बताया कि हादसे के वक्त वह गाड़ी में नहीं थी।

विज्ञापन
sapna choudhary car accident case gurugram police to send second notice to her for interrogation
सपना चौधरी की कार का एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया

गाड़ी उसका चालक चला रहा था। गाड़ी में एक और शख्स के बारे में उसने जानकारी होने से इंकार कर दिया। लेकिन सपना पुलिस जांच में शामिल होने के लिए नहीं पहुंची। पुलिस की ओर से तीन दिन तक इंतजार करने के बाद कैंटर चालक की शिकायत पर लापरवाह ड्राइविंग की धाराओं के तहत चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुरुवार को पुलिस ने बताया था कि गाड़ी सपना चौधरी की होने के नाते उनसे पूछताछ के लिए दूसरा नोटिस जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed