{"_id":"5e100c368ebc3e87fb45a02a","slug":"argument-between-car-drivers-and-traffic-policemen-in-faridabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘तू मुझे जानता नहीं, सीपी ऑफिस में सब जानकार हैं मेरे’, कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हड़काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तू मुझे जानता नहीं, सीपी ऑफिस में सब जानकार हैं मेरे’, कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हड़काया
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Jan 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस पर रौब झाड़ता हुआ कार चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरीदाबाद के बीके चौक पर शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार व्यक्ति को सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण रोकने पर उसने यातायात पुलिसकर्मियों को सीपी ऑफिस की धौंस दिखाकर हड़काना शुरू कर दिया। इस दौरान बीके चौक पर जाम लग गया।
2 of 5
फाइल फोटो
पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता से बात करते देख लोगों ने भी उस व्यक्ति का विरोध करना शुरू कर दिया। जाम और हंगामा होते देख पुलिस कर्मियों ने गाड़ी का नंबर नोट कर उसे जाने दिया। यातायात पुलिस ने उसे पोस्टल चालान जारी करने की बात कही है।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
बीके चौक पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी शनिवार सुबह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बीके से हार्डवेयर चौक की तरफ जा रहे एक कार चालक को सीट बेल्ट नहीं लगाने पर पुलिसकर्मियों ने रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिसकर्मियों ने उससे कार के दस्तावेज दिखाने को कहा तो चालक ने पुलिसकर्मी को हड़काना शुरू कर दिया। कार चालक पुलिस कमिश्नर ऑफिस की धौंस देने लगा। उसने हड़काते हुए पुलिसकर्मी को कहा कि वह उसे जानता नहीं है। सीपी ऑफिस में वह किसी से पूछ ले, हर कोई उसे जानता है। हालांकि यातायात पुलिसकर्मियों पर उसकी धौंस का कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सड़क के बीचों बीच इस बहस से पीछे जाम लग गया। कुछ वाहन चालक भी वहां पहुंच गए और उस व्यक्ति द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी से बातचीत का विरोध करना शुरू कर दिया। जाम लगने और हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उस व्यक्ति को जाने दिया। हालांकि उससे पहले उन्होंने उसकी कार की नंबर प्लेट की फोटो कर ली। वहां तैनात पुलिसकर्मी ने बताया कि कार चालक को पोस्टल चालान भेजा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।